राँची.आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के झारखंड, बिहार सहित 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है.यह कार्रवाई अवैध खनन के मामले में चल रही है. इसकी जानकारी बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करके दी.हालांकि ईडी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी,जिन्होंने मुख्यमंत्री,भाई,गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया ,आख़िर उनके यहाँ ED का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा राँची,दिल्ली,राजस्थान,मुम्बई में जारी है
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 6, 2022

