BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जबरन रिटायर किये गये आईपीएस अमिताभ ठाकुर के भाई आईएएस अविनाश कुमार ने कविता लिखी

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में कई परंपराएं टूटी, फिर फंसा था पेंच
Share on FacebookShare on Twitter


कहा- मां, अगले जन्म में फिर अमिताभ पैदा करना
अमिताभ ठाकुर ने अपने आवास में लगाया बोर्ड-आईपीएस (जबरिया रिटायर्ड)

रांची. जबरन रिटायर किये गये उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अमिताभ ठाकुर के भाई आईएएस अविनाश कुमार ने गुरुवार को अपने फेसबुक वॉल पर एक मार्मिक कविता लिखी है. अपनी मां को समर्पित कविता में उन्होंने अपने बड़े भाई अमिताभ ठाकुर की खूबियों का बखान किया है और कहा- मां अगले जन्म में फिर अमिताभ पैदा करना.
आईएएस अविनाश कुमार अभी झारखंड में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में पदस्थापित है. उन्होंने कविता के साथ अपनी मां और भाई अमिताभ ठाकुर की तस्वीर भी साझा की है.
आईएएस अविनाश कुमार के इस पोस्ट के बाद लगातार कई प्रतिक्रियां आ रही है. वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार ने टिप्पणी की है कि- ‘‘ अमिताभ ठाकुर जी पर हमें गर्व हैं, उन्हें मेरा सलाम.’’ उन्होंने इतनी मार्मिक कविता लिखने के लिए भी आईएएस अविनाश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया है. कई अन्य लोगों ने भी इसे दिल को छू लेने वाली, जज्बातों से भरी… कविता बताया. सभी ने अमिताभ ठाकुर की ईमानदारी, सादगी और सरलता की प्रशंसा की है.
इधर,आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने लखनऊ स्थित आवास में अपने आवास पर अपने नाम के आगे लिखे बोर्ड में यह भी अंकित कर दिया है- आईपीएस (जबरिया रिटायर्ड)

वहीं, आईएएस अविनाश कुमार द्वारा लिखी पूरी कविता इस तरह है:-
तुम शर्म मत करना
ना मर्म ही करना
करना ही हो तो
मां तुम गर्व करना
वह वही है जिसको तुमने जन्म दिया
वह सही है जिसको तुमने वरण किया
वह निस्वार्थ है अभी भी
वह यथार्थ है आपका ही
गिरेगा नहीं मां वो
मरेगा नहीं हो
लड़ेगा जरूर मां, वो
झुकेका नहीं हो
शालीनता उसकी कमजोरी नहीं
मसखरापन उसका पागलपन नहीं
सादगी भी उसकी गरीबी नहीं
हंस कर सह लेना उनका बालपन नहीं
मां अगले जन्म फिर अमिताभ पैदा करना
भगवान हर घर में ऐसा ताज पैदा करना
नभ में सितारों के बीच मां
अपने इस विलक्षण पुत्र पर नाज करना

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखपुर के पत्रकारों से जूम एप के जरिए रूबरू हुए एडीजी

Next Post

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए संकटमोचक बनी योगी सरकार,पटरी व्यवसायियों को स्थान किया गया

Next Post
योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवा व अंतिम 5.5 लाख करोड़ का बजट

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए संकटमोचक बनी योगी सरकार,पटरी व्यवसायियों को स्थान किया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d