होम आइसोलेशन से संबंधित कार्यां पर नजर रखेंगे
रांची:- राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और बचाव के लिए संपादित किये जा रहे कार्यां को ससमय निष्पादन और कई स्तरों पर मॉनिटरिंग और समीखा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निदेशक प्राथमिक शिक्षा भुवनेश प्रताप सिंह को अपने कार्यां के साथ अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है.
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा लिये गये फैसले के अनुसार भुवनेश प्रताप सिंह तत्काल स्वास्यि विभाग के सचिव के समक्ष योगदान देकर संपूर्ण राजय में होम आइसोलेशन से संबंधित कार्यों के अनुवरीक्षण और तत्संबंधी अग्रेतर निर्देश प्राप्त करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

