रांची: भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के पत्र के आलोक में राजस्व पर्षद के सदस्य इन्दुशेखर चतुर्वेदी को पदभार त्याग करने की तिथि विरमित कर दी गई है.
उन्हें केंद्रीय नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी.

