BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IAS रमेश घोलप ने शेयर की पति-पत्नी और गधे की कहानी, सोशल मीडिया पर वायरल

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
युवा आईएएस के जज्बे को सलामः बीते हुए लम्हों की कसक याद तो होगी….
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. आईएएस ने पति-पत्नी व गधे की कहानी के साथ ही प्रारंभिक दिनों की कठिनाई और बाजार में घूम-घूम कर चूड़ियां बेचने वाली मां की परेशानियों का जिक्र किया है.


‘लड़ते रहो, गिरते रहो और आगे बढ़ते रहो…’

रमेश घोलप ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- लोग क्या कहेंगे? यह सोच कई लोगों की प्रगती में बाधा बनी है. उन्होंने एक तस्वीर के माध्यम से बताई गई एक कहानी पढ़ी थी. इस कहानी में एक गधे को लेकर एक पति-पत्नी रास्ते से कहीं जा रहे थे. पहली तस्वीर में पति-पत्नी और गधा तीनों चल रहे थे. उनको देखकर लोग बोल रहे थे, ‘कितने मूर्ख है ये? चलकर ही जाना था तो गधे का क्या उपयोग?’ दूसरी तस्वीर में वह दोनों गधे पर बैठ कर जा रहे थे. उसपर लोग बोल रहे थे, ‘कितने निर्दयी लोग हैं, दोनों एक गधे पर बैठे है. उस बेचारे जानवर के बारे में कुछ भी नहीं सोचा.’ बीवी को गधे पर बिठाकर खुद साथ में चल रहे तीसरी तस्वीर में लोग कह रहे थे, देखो, बीवी का कितना गुलाम है.’

चौथी तस्वीर में पति गधे पर बैठा था, बीवी साथ में चल रही थी. उस तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रिया थी, ‘देखो कितना सेल्फिश है. बीवी को चला रहा है और खुद गधे पर बैठकर आराम से जा रहा है.’ समझने की बात यह है कि कुछ लोगों को सिर्फ निगेटिव सोचने और बुराइयां निकालने की आदत होती है. उनपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. कई हुनरमंद युवाओं के प्रयासों में बाधा डालने का काम ये लोग करते हैं. जीवन का रास्ता खुद चुनना होता है और उस रास्ते पर खुद के साथ ईमानदार रहकर सफर करना चाहिए.

रमेश घोलप ने कहा कि अगर आप किसी मूर्ख व्यक्ति के साथ बहस करेंगे तो वह आपको उसी के लेवल पर लाकर छोड़ेगा. अगर कोई आपके खिलाफ प्रचार कर रहा है तो उसको नजर अंदाज करके खुद की सफलता के लिये शिद्दत से मेहनत करना, यही सबसे अच्छा जवाब है.

शिक्षक की नौकरी से दे दिया था इस्तीफा

आईएएस अधिकारी ने बताया कि जब वे सरकारी शिक्षक बने थे, तो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए 2010 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफ़ा दिया था. उस समय लोग कहते थे, ‘पागल हो गया है ये, इसे रहने के लिये घर नहीं है, मां चूड़ियां बेचती है और इसने अच्छी खासी सरकारी नौकरी का इस्तीफ़ा दिया.’ और आगे जाकर 2012 में जब वे आईएएस बना तो यही लोग बोलने लगे, ‘हिम्मत और खुद के ऊपर का भरोसा क्या होता है ये रमेश घोलप से सीखो. सरकारी नौकरी से इस्तीफ़ा देने की हिम्मत दिखायी थी उसने. जो ठान लिया वह हासिल किया.’ ऐसे होते है कुछ लोग. लोग क्या कहेंगे यही सोचता रहता तो आज वे आईएएस नहीं होता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पार्क नहीं पहुंचने पर महिला DFO पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, ट्रांसफर की धमकी दी

Next Post

चाइल्डलाइन ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाया जागरुकता अभियान

Next Post
चाइल्डलाइन ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाया जागरुकता अभियान

चाइल्डलाइन ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाया जागरुकता अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d