BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ICC ने उप कप्तान बिलिंग्स पर ईको फ्रेंडली ग्लव्स पहनने के कारण लगाया प्रतिबंध

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
ICC ने उप कप्तान बिलिंग्स पर ईको फ्रेंडली ग्लव्स पहनने के कारण लगाया प्रतिबंध

ICC ने उपकप्तान बिलिंग्स पर ईको फ्रेंडली ग्लव्स पहनने के कारण लगाया प्रतिबंध

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड की टी-20 टीम के उप कप्तान सैम बिलिंग्स पर खास वजह से प्रतिबंध लगाया है. बिलिंग्स को ईको फ्रेंडली ग्लव्स पहनने के कारण बैन किया गया है. ICC ने इसे टीम के किट नियमों का उल्लंघन माना है. बिलिंग्स अब इस तरह के ग्लव्स पहनकर नहीं खेल पाएंगे.

बता दें कि बिलिंग्स न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में खास तरह ये ग्लव्स पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे. ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने बताया कि बिलिंग्स ने जो ग्लव्स पहने थे उन्हें ग्रे-निकोल्स ग्लव्स या ऑफ-कट्स भी कहा जाता है. इनकी खासियत है कि ये रिसाइकल किए गए क्रिकेट उपकरणों से बने होते हैं. इनमें स्वैडबैंड, गद्दी और चमड़े का उपयोग होता है. ये ग्लव्स एक सप्ताह पहले लांच किए गए हैं.

दरअसल आईसीसी के नियम के मुताबिक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के ग्लव्स 50 प्रतिशत से ज्यादा सफद रंग के होने चाहिए या फिर उस रंग के होने चाहिए जो उसकी टीम के जर्सी का रंग हो. यहां इंग्लैंड की टी-20 जर्सी रंग मुख्य रूप से लाल हैं जबकि बिलिंग्स के ग्लव्स का रंग आसमानी और गहरे नीले रंग का था. ऐसे में आईसीसी ने इसे किट नियम का उल्लंघन मानते हुए बिलिंग्स के इको फ्रेंडली ग्लव्स पहनकर खेलने पर बैन लगा दिया है. वे अब किसी भी मुकाबले में अपने इन नए ग्लव्स को पहन कर नहीं उतर पाएंगे.

बिलिंग्स ने इन ग्लव्स का प्रयोग लिंकन में न्यूजीलैंड क्रिकेट एकादश के खिलाफ दो वॉर्म अप गेम्स के दौरान भी किया था. हालांकि वे इस महीने के अंत में यूएई में होने वाली टी-10 प्रतियोगिता में इन्हें पहनकर खेलना चाहते थे. गौरतलब है कि टी-10 टूर्नामेंट ICC के अधीन नहीं आता है.

जब बिलिंग्स ने इन ग्लव्स का उपयोग करने का फैसला किया था, तब इनकी विशेषता जानकर इनकी प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा था- ये एक बड़ी पहल है. मुझे लगता है कि दुनिया अब आम-तौर पर रिसाइकल किए गए सामानों का प्रयोग करने के लिए काफी स्पष्ट है. इसके अलावा मुझे फैंसी रंग बहुत पसंद हैं. गुणवत्ता के मामले में भी ये अन्य उत्पाद के समान ही है.

बता दें कि बिलिंग्स को हाल ही में इंग्लैंड टीम का उप कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में 7 विकेट से आसान जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर में ताला तोड़ कर हुई चोरी

Next Post

ग्राहकों ने ‘Hyundai Motors’ पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

Next Post
ग्राहकों ने ‘Hyundai Motors’ पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

ग्राहकों ने 'Hyundai Motors' पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d