BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ICSE बोर्ड स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने की सीएम से मुलाकात

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
जनसंख्या में अनुपात में आरक्षण को लेकर वैधानिक अड़चनों को दूर करेंगे: मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

स्कूल फीस को लेकर नये आदेश जारी करने का किया आग्रह

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड में अवस्थित आई.सी.एस.ई (बोर्ड) स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को सभी ने अवगत कराया कि कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित है. लेकिन उन्हें लगातार ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अवगत कराया जा सके.

दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन के दैनिक खर्च में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. शिक्षक व कर्मियों का वेतन, बस का किराया व अन्य खर्च का वहन प्रबंधन कर रहा है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जून माह में फीस से संबंधित दिशा निर्देश जारी किया गया था, जिसका स्कूल प्रबंधन पालन कर रहा है. लेकिन विद्यार्थियों की फीस प्राप्त नहीं हो रही है, जिससे स्कूल संचालन में अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री से प्रधानाध्यापकों ने हस्तक्षेप कर एक संशोधित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में पहल करेगी.

इस मौके पर प्रोविंसल अजित खेस, सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मनोज, सेंट एंथोनी के प्रधानाचार्य श्री क्रिस्टोफर, सेंट थॉमस के प्रधानाचार्य रेभ शिबू, विशप वेस्टकॉट की प्रधानाचार्य मिस जेकब एवं सेंट जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर संजय केरकेट्टा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत दौड़ का आयोजन

Next Post

अर्जुन मुंडा ने आमजन की सुनी समस्याएं

Next Post
मागो मुण्डा हत्या मामले में अर्जुन मुंडा लेंगे जानकारी

अर्जुन मुंडा ने आमजन की सुनी समस्याएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d