रांची: रांची के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव पांच नये मरीज सामने आये है. इसके साथ ही रांची में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है.
Also Read This: सादगी के साथ हुई शादी, सिर्फ दो बराती लेकर पहुंचा दूल्हा
रांची के सिविल सर्जन ने बताया कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में 6 अप्रैल को जिस दूसरी महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उनके पांच अन्य परिजनों में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से दो बच्चे भी शामिल है. इस परिवार से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि वे लोग शहर में 40 लोगों से संपर्क में आये है, इनमें से कुछ चुटिया, महावीर टावर और करमटोली के रहने वाले है. सभी से संपर्क कर कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिया जा रहा है. हालांकि कुछ अन्य लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है, ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है.
सिविल सर्जन ने बताया कि कांटेक्स ट्रैसिंग में आने वाले लोगों से कहा गया है कि वे अपने घर में ही रहे, स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके पास पहुंच कर सैंपल ले लेगी.

