रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने उग्रवादी संगठन टीपीसी के कमांडर बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदू गंझू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिंदू गंझू की 2.03 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने टंडवा थाने में 11 जनवरी 2016 को दर्ज प्राथमिकी व आरोप पत्र तथा एनआइए में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लाउंड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था. ईडी ने कार्रवाई करते हुए बिंदू गंझू व उसकी कंपनी के नाम पर खरीदी गई गाड़ियों को भी जब्त किया है. ईडी ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट में दर्ज एक केस में जब्ती की कार्रवाई की है.

