BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तमिलनाडु की ‘इडली अम्मा’ को आनंद महिंद्रा से मिली घर की सौगात, 1 रुपये में देती हैं इडली-सांभर

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
तमिलनाडु की ‘इडली अम्मा’ को आनंद महिंद्रा से मिली घर की सौगात, 1 रुपये में देती हैं इडली-सांभर
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु:‘कोई भी इंसान भूखे पेट नहीं रहना चाहिए’ . इसी सोच के साथ तमिलनाडु की 85 साल की कमलाथल अम्मा पिछले 30-35 सालों से महज़ 1 रुपये में इडली-सांभर बेच कर लोगों का पेट भर रही हैं. लॉकडाउन के दौरान भी जब सरकारों ने ग़रीबों को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाकर रास्ते पर छोड़ दिया था, उस वक़्त भी बेघर, बेरोज़गार, भूख से तड़पते लोगों का सहारा बनी थीं.

‘इडली अम्मा‘ के नाम से मशहूर कमलाथल अम्मा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद तमाम लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे. ये सिलसिला अभी भी जारी है. ताज़ा उदाहरण, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का है, जिन्होंने जल्द ही अम्मा को एक घर देने का वादा किया है, जहां से वो अपने इस सेवा कार्य को जारी रख सकेंगी.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ज़मीन का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. जल्द ही महिंद्रा ग्रुप की महिंद्रा लाइफ़स्पेस कमलाथल अम्मा की सुविधानुसार कंस्ट्रेक्शन का काम शुरू कर देगी. साथ ही, उन्होंने अम्मा को एलपीजी मुहैया कराते रहने के लिए भारत गैस का भी धन्यवाद किया.

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने साल 2019 में भी कमलाथल अम्मा की मदद करने का फ़ैसला किया था. उस वक़्त उन्होंने अम्मा के जज़्बे को सलाम करते हुए उन्हें एलपीजी ईंधन वाला चूल्हा ख़रीदकर देने की इच्छा जताई थी क्योंकि वो लकड़ी से जलने वाले चूल्हे का उपयोग करती थीं.

हालांकि, ये मामला सामने आने के बाद सरकार ने कमलाथल अम्मा के लिए एलपीजी कनेक्शन जारी कर दिया था, जिसके लिए आनंद महिंद्रा ने सरकार का शुक्रिया भी अदा किया था.

बता दें, कमलाथल अम्मा पिछले क़रीब चार दशक से लोगों को सांभर और चटनी के साथ इडली परोसती हैं. इस महंगाई के दौर में भी वो महज़ एक रुपये में लोगों को इडली खिलाती हैं. यहां तक कोरोना लॉकडाउन जैसे मुश्किल वक़्त में भी उन्होंने इडली का दाम नहीं बढ़ाया था.

अम्मा ने बताया था कि ‘कोविड-19 शुरू होने के बाद से स्थिति थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन मैं आज भी ग़रीबों को 1 रुपये में इडली देने की कोशिश कर रही हूं. इडली की सामग्री के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन मैं इडली के दाम नहीं बढ़ाऊंगी.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक ने केरोसिन तेल उड़ेलकर लगा ली आग, इलाज के दौरान मौत

Next Post

पुलिस ने ढाई एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

Next Post
140 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया गया नष्ट

पुलिस ने ढाई एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d