रांचीः तमाड़ के विजयगिरी पहाड़ के पास नक्सलियों ने रविवार की सुबह 05:30 बजे आईईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट में कोबरा के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गये. जवानों का ईलाज मेडिका में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. मतदान के बाद रविवार की सुबह जवान वापस लौट रहे थे, उसी समय घटना घटी है.
बता दें कि घटना स्थल के पास सर्च ऑपरेशन जारी है. इधर, नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट करने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जंगल में सर्च अभियान शुरू कर दिया है.
वहीं नक्सलियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले शनिवार को खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के मारंगबुरू-गितिलबेड़ा जंगल में मतदान संपन्न करा कर लौट रहे पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाने की कोशिश की थी.

