BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IED विस्फोट में घायल जवान की मौत

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
CRPF और नक्सलियों के मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया, हथियार बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु जंगल के समीप मंगलवार सुबह नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश की. इस घटना में सेरेंगदाग थाना में प्रतिनियुक्त सैट का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है.

घायल जवान दुलेश्वर परास को गंभीर अवस्था में हेलीकॉप्टर से रांची स्थित खेलगांव के हेलीपैड लाया गया और वहां से उसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उसे गुमला जिले के पैतृक गांव में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

इससे पहले मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा सड़क में बिछाये गये आईईडी ब्लास्ट में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने दुंदरु मैदान की घेराबंदी करते हुए जवान को वहां पर सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, बाद में रांची से हेलीकॉप्टर भेज कर घायल जवान को राजधानी लाया गया, लेकिन खून काफी बह जाने के कारण उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.

बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान नक्सल विरोधी अभियान में निकले हुए थे. इस अभियान में सेरेंगदाग थाना के सैट के जवान भी शामिल थे. जवान जैसे ही दुंदरु जंगल के समीप पहुंचे, अभियान में शामिल सैट के एक जवान का पैर आईआईडी के ऊपर पड़ गया. जिससे ब्लास्ट हो गया. इस घटना में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है और अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया. शहीद जवान 30वर्षीय दुलेश्वर परास गुमला जिले के कटिंबा गांव का रहने वाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व राज्यपाल के निधन पर रघुवर दास ने जताया शोक

Next Post

सुरक्षाबलों ने किया 15-15 किग्रा के दो आईईडी सिलेंडर बम बरामद

Next Post
सुरक्षाबलों ने किया 15-15 किग्रा के दो आईईडी सिलेंडर बम बरामद

सुरक्षाबलों ने किया 15-15 किग्रा के दो आईईडी सिलेंडर बम बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d