BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है: आलमगीर आलम

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in Uncategorized
अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है: आलमगीर आलम

अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है: आलमगीर आलम

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गुनी गांव में “पानी रोको पौधा रोपो” अभियान की शुरुवात की गई. कर्रा प्रखंड अंतर्गत घुनसूली पंचायत के गुनी गांव से झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पानी रोको पौधा रोपो अभियान की शुरुवात कुदाल चलाकर की. साथ ही गुनी गांव 90 एकड़ जमीन पर किए गए टीसीबी कार्य की जमकर प्रशंसा की. कहा कि अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है. गुनी गांव में सखी मण्डल और ग्राम सभा ने मिसाल पेश किया है. वहीं महिला मंडलों द्वारा मनरेगा के तहत मिट्टी खुदाई के काम को और जल संचयन के काम को पूरे झारखंड स्तर पर लागू करने की बात कही. टीसीबी के माध्यम से गुनी गांव का ग्राम सभा और महिला मंडल सैकड़ों एकड़ पानी संचयन का नायाब तरीका ढूंढ निकाला है.

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी की मदद से पूरे गांव के लोगों को एकजुट कर विकास की नई इबारत गढ़ने के लिए कदम बढ़ाया है. कल तक जिस गांव के लोग विकास योजनाओं का विरोध करते थे आज वही गांव के लोग ग्रामीण विकास विभाग के सचिव की मदद से संकल्प लेकर पूरे गांव में हरियाली लाने के लिए मनरेगा के तहत कुदाल चला रहे है.

ग्राम सभा के साथ साथ महिलाओं ने भी लॉकडाउन के अवधि में अपने खेतों में टीसीबी खोद कर झारखंड के लिए उदाहरण पेश किया है. आगामी 15 अगस्त तक पूरे इलाके में चार सौ एकड़ जमीन में टीसीबी का कार्य केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा के तहत पूरा करेंगे.

पलायन रोकने और झारखंड में विकास को गति देने के लिए सिर्फ मनरेगा योजना ही काफी है. कल तक मनरेगा योजना में मजदूरों का भुगतान लंबित रहता था. आज उसी गांव में मनरेगा की योजनाएं बगैर किसी गड़बड़ी के बेहतर ढंग से संचालित हो रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब Podcast शुरू करेंगे राहुल गांधी! क्या ‘मन की बात’ को दे पाएंगे टक्कर?

Next Post

दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील, बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री: अरविंद केजरीवाल

Next Post
दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील, बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील, बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री: अरविंद केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d