BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर बीजेपी को वोट दिया तो कर दी जाएगी हत्या, दीवार पर लिखकर दी धमकी

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
अगर बीजेपी को वोट दिया तो कर दी जाएगी हत्या, दीवार पर लिखकर दी धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच सियासी खींचतान जारी है. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बंगाल के नदिया जिले में रविवार सुबह वॉल राइटिंग वॉर देखने को मिला, जिसमें लोगों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि अगर बीजेपी को वोट दिया तो हत्या कर दी जाएगी. नदिया जिले में दीवार पर बीजेपी को वोट देने वालों को धमकी दी गई है. इस तरह की वॉल राइटिंग नदिया के शांतिपुर इलाके में देखने को मिली है. इस इलाके से बीजेपी के जगन्नाथ सरकार सांसद हैं और अरिन्दम भट्टाचार्य टीएमसी से विधायक हैं.

क्या दी धमकी

दीवारों पर इस तरह धमकी भरे संदेश लिखने के पीछे शरारती तत्व मनोज सरकार का हाथ बताया जा रहा है. दीवार पर बांग्ला में लिखा है, ‘अगर टीएमसी के खिलाफ एक भी वोट पड़ा तो हम खून की नदियां बहा देंगे. अगर बीजेपी को एक भी वोट दिया तो आपको उसके नतीजे भुगतने होंगे.’

दीवार पर लिखा इस तरह का संदेश तब सामने आया है जब बीजेपी बंगाल में टीएमसी पर हिंसा का सहारा लेने का लगातार आरोप लगा रही है. फिलहाल, नदिया की घटना से पहले शनिवार रात उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में असामाजिक तत्वों ने बीजेपी के दफ्तर में आग लगा दी. इससे तनाव की स्थिति देखने को मिली. बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया है.

आगजनी की यह वारदात बैकतपुर से टीएमसी के विधायक शीलभद्र दत्त के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही समय बाद देखने को मिली. शीलभद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था. उधर शीलभद्र मिदनापुर में बीजेपी में शामिल हुए, इधर बैरकपुर के वार्ड नंबर 20 में गवर्नमेंट स्कूल के करीब स्थित कार्यालय में आग लग गई.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद का इलाज करने वाले डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी

Next Post

छात्र ने माफ कराई ढाई करोड़ की फीस, 500 छात्रों को दिलाई राहत

Next Post
छात्र ने माफ कराई ढाई करोड़ की फीस, 500 छात्रों को दिलाई राहत

छात्र ने माफ कराई ढाई करोड़ की फीस, 500 छात्रों को दिलाई राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d