BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी ने कहा- कार्ड हो ना हो, सभी को दें राशन

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in समाचार
CM योगी ने कहा- कार्ड हो ना हो, सभी को दें राशन

20 अप्रैल से सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने की तैयारी शुरू

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन में टीम इलेवन के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कम्युनिटी किचेन से जरूरतमंदों में और शेल्टर होम्स के निराश्रितों में पूर्व की भांति ही बेहतर ढंग से सबको भोजन मिलता रहे, यह सुनिश्चित होता रहे कि प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के पास राशन कार्ड हो या ना हो, आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे आनाज अवश्य मिले, उन्होंने घुमंतू लोगों तक भी भोजन और राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

इसस पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोकभवन में टीम-11 के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर यह निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जाए. हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर, आवागमन को पूरी सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में घर-घर सैनिटाइजेशन कराया जाए.

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को छुपाने एवं जानबूझकर न बताने वाले लोगों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए. ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों और उनकी तलाशी न करने वाले थानेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक यूनिट में थर्मल स्कैनर तथा सैनिटाजर की पर्याप्त उपलब्धता रहे. केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को अधिकारीगण पढ़ें तथा कार्ययोजना तैयार करें. जिन जरूरी गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है उनके बारे में शासनादेश तत्काल जारी किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: 3 पॉजिटिव में से एक महिला है जिसने दो दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म, होगी डॉक्टर व नर्स की भी जांच

Next Post

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Next Post
युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d