BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अगर झारखंड को कुछ दिया है तो वह है…धूल, धुआं और धोखाः पीएम

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in समाचार
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अगर झारखंड को कुछ दिया है तो वह है…धूल, धुआं और धोखाः पीएम

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अगर झारखंड को कुछ दिया है तो वह है...धूल, धुआं और धोखाः पीएम

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड की धरती से नार्थ ईस्ट के लोगों को नागरिकता संशोधन बिल पर संदेश दिया और कहा- भोले बाबा की धरती से पूर्वी भारत के हर जनजातीय समाज को आश्वस्त करना चाहता हूं. उनकी परंपराओं, वहां की संस्कृति, वहां की भाषा को मान-सम्मान देना उसे संरक्षण देना, उसे और समृद्ध करना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है.

मोदी सरकार की प्राथमिकता है. क्षेत्रीय दलों स्थानीय, संगठनों, कमेटियों के साथ मिलकर वहां के विकास के लिए काम कर रहें हैं और हमेशा करते रहेंगे. नार्थ ईस्ट के अधिकतर राज्यों में नागरिकता संशोधन विधेयक लागू ही नहीं होगा. यह प्रावधान किया गया है.

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के झूठ में न आएं. गलती से भी गलत बटन दब गया तो लूट वे पुराने दिन वापस आएंगे. यहां से निकले कोयले पर कांग्रेस के नेताओं ने, उनके रिश्तेदारों ने, दोस्तों ने अपने लिए महल खड़े कर लिए. लेकिन यहां की जनता को झोपड़ियों में रहने को मजबूर किया.

कांग्रेस व उसके सहयोगी दल की राजनीति घुसपैठियों के समर्थन से चलती है. पीएम गुरुवार को धनबाद में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

2022 के बाद किसी को भी झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहना पड़ेगा

पीएम ने कहा कि यहां से निकले कोयले पर कांग्रेस के नेताओं ने, उनके रिश्तेदारों ने, दोस्तों ने अपने लिए महल खड़े कर दिए. लेकिन यहां की जनता को झोपड़ियों में रहने को मजबूर कर दिया. भाजपा सरकार ने हर बेघर परिवार को अपना पक्का घर देने का बीड़ा उठाया है.

झारखंड में 10 लाख ऐसे घर बन चुके हैं, जिनको अभी घर नहीं मिले हैं उनको भी 2022 तक अपना घर मिल जाएगा. यह आश्वासन मैं आपको दे रहा हूं. 2022 के बाद किसी को भी झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहना पड़ेगा. पक्का घर हर परिवार को मिलेगा यह मेरा वादा है.

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने झारखंड को कुछ दिया है तो वह है धूल, धुआं और धोखा. यही कांग्रेस है उसके जेएमएम के साथियों ने काम किया है. यहां से कोयला निकलता रहा. लेकिन यहां की जनता को प्रदूषण में छोड़ दिया गया. सुविधाओं के अभाव में छोड़ दिया गया.

दिल्ली और झारखंड में जब बीजेपी की सरकार बनी तो डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बना

जब आपने दिल्ली और रांची में भाजपा सरकार बनाई, तब जाकर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बना. अब यहां से निकल में कोयले से होने वाली आय का एक हिस्सा यहीं खर्च होने लगा है. बहुत कम समय में 5 हजार करोड़ रुपये इसके तहत झारखंड को मिले हैं. आज जहां पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम पिछले 5 वर्षों में हुआ है, उसमें इस फंड का बहुत बड़ा योगदान है.

कांग्रेसियों ने आपको अपने हाल पर छोड़ दिया. इन दलों ने इस क्षेत्र को सिर्फ विस्थापन दिया. लेकिन भाजपा सरकार विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध कराने की लगातार कोशिश की है. धनबाद में आईआईटी की मांग की जा रही थी. यह पूरा किया भाजपा सरकार. यहां पासपोर्ट ऑफिस की मांग हुई. यह मांग पूरी की भाजपा सरकार ने. देवघर में एम्स की मांग हो रही थी. इस मांग को पूरा किया भाजपा सरकार ने. झारखंड में मेडिकल कॉलेज खुल गया है, अटल सेवा केंद्र गरीबों को सेवा दे रहे हैं, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रारंभ किया गया.

झारखंड से ही पूरे देश में शुरू की गई आयुष्मान योजना

आयुष्मान योजना झारखंड से पूरे देश के लिए शुरू किया गया. आयुष्मान भारत योजना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करा है. झारखण्ड के नक्सलवाद पर ध्यान नहीं दिया गया. अब काफी हद तक यहां शांति है. यहां के उद्योग बंद हो गए. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के साथ क्या किया इन्होंने. कैसे हजारों लोग बेरोजगार हो गए, इससे भी आप भली-भांति परिचित हैं. हमारी सरकार द्वारा सिंदरी कारखाने को फिर से शुरू किया गया और इस पर तेजी से काम हो रहा है.

एक बार जब कारखाना शुरू हो जाएगा. यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा. किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलेगा. भाजपा की सरकार इस कारखाने को पुनर्जीवित कर रही है. पश्चिम बंगाल के हल्दिया से यहां गैस पहुंचाई जा रही है. यह गैस पाइपलाइन झारखंड की जरूरत पूरा करेगी. यहां की गाड़ियां धुवां रहित भी होगी. घरों में भी पाइप के रास्ते सस्ती गैस पहुंचेगी. ऐसी संपूर्ण व्यवस्था और विकास तभी दिखता है जवाब राष्ट्रहित और जनहित को सामने रखा जाए. इस सोच के साथ ही भाजपा झारखण्ड के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है.

आज गांव गांव में सड़क, बिजली पहुंच रही है

आज गांव-गांव में सड़क, बिजली पहुंच रही है. झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम तभी पूरे होंगे. जब आप अगले 5 वर्ष के लिए फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे. यहां के गरीब को अपना घर तभी मिल सकता है, जब यहां भाजपा की सरकार होगी. यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर तभी मिल सकते हैं, जब यहां कमल के निशान को ताकत मिलेगी.

यहां सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास तभी चल पायेगा. जब यहां सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी. क्योंकि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध भी करती हैं और इसलिए आज भी जो हम कह रहे हैं उसको हम करके रहेंगे.

यह चुनाव विधायक बनाने के लिए नहीं है. यह चुनाव आपके बच्चों के भविष्य का निर्माण करने वाला है. गलती से भी गलत बटन दब गया तो लूट के वो पुराने दिन वापस आएंगे. इसलिए मैं आपसे आग्रह करता हूं कमल के फूल वाला बटन ही दबाना है.

मतदान के लिए सभी का जताया आभार..

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा किया है. वहां का माहौल जाना है. लोगों से बात की है. मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं. एक बात बिल्कुल स्पष्ट है. पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर, भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर असीम उत्साह लोगों में है.

पहले दो चरणों में जहां जहां मतदान हुआ है, वहां भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान हुआ है. भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय काम किया है. नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया है. प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण मतदान को सफलतापूर्वक यहां पर करके दिखाया है. मुझे पूरा विश्वास है जहां अभी मतदान हो रहा है, जहां अगले चरणों में होगा. वहां भी भारी मतदान होगा. एक मजबूत सरकार फिर से बनाने के लिए आपका समर्थन मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम ने की धारा 370, 35 ए, तीन तलाक और रामजन्म भूमि पर की बात

Next Post

पीएम ने संकल्प से सिद्धि की बात कही, कहा – देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं

Next Post
पीएम ने संकल्प से सिद्धि की बात कही, कहा – देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं

पीएम ने संकल्प से सिद्धि की बात कही, कहा - देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d