BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों की मांगे नहीं हुई पूरी, तो जनवरी में शुरू करेंगे आंदोलन: अन्ना हजारे

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
मेरी मांगे पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करूंगा, यह मेरा आखिरी प्रदर्शन होगा: अन्ना हजारे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों के मुद्दों से संबंधित उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो वह जनवरी में नई दिल्ली में आंदोलन शुरू करेंगे. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित रालेगन सिद्धि गांव में अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने अगले महीने दिल्ली में अपना विरोध-प्रदर्शन ”फिर से शुरू” करने का निर्णय लिया है और इसके बारे में सरकार को भी सूचित कर दिया है. हालांकि,आंदोलन की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

28 दिसंबर 2020 (सोमवार) को लिखी एक चिठ्ठी में हजारे ने कहा कि वह किसानों के लिए पिछले तीन साल से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इन मुद्दों के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया.

उन्होंने कहा, ‘किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर मैं पहली बार 23 मार्च, 2018 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठा था. सातवें दिन, तत्कालीन कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस मुझसे मिलने आए. उस समय उन्होंने मांगों को स्वीकार करते हुए लिखित आश्वासन दिया, लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए.’

अन्ना हजारे ने आगे कहा, ‘परिणामस्वरूप, मैं फिर से 30 जनवरी, 2019 को रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठा. उस समय भी केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे और फड़णवीस ने लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन मांगें कभी पूरी नहीं हुईं. मैंने एक बार फिर से वह विरोध प्रदर्शन जनवरी में दिल्ली में फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जो पिछले तीन साल से चल रहा है तथा इस संबंध में एक पत्र केंद्र को भेज दिया है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सौतेला पिता सालों से बेटी का कर रहा था रेप, FIR दर्ज

Next Post

जनता दरबार में ग्रामीणों की सुनी समस्या, समाधान का दिलाया भरोसा

Next Post
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू

जनता दरबार में ग्रामीणों की सुनी समस्या, समाधान का दिलाया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d