BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवसर मिले तो, मैं उन्हें मरते हुए देखना चाहूंगी : निर्भया की मां

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in Uncategorized
अवसर मिले तो, मैं उन्हें मरते हुए देखना चाहूंगी : निर्भया की मां

अवसर मिले तो, मैं उन्हें मरते हुआ देखना चाहूंगी : निर्भया की मां

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार ने चौथी बार डेथ वारंट जारी कर दिया है. कोर्ट की ओर से जारी नए डेथ वारंट के अनुसार, सभी दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी. कोर्ट की ओर से दोषियों को लेकर नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि चार दोषियों ने सभी कानूनी उपायों को समाप्त कर दिया है.

निर्भया की मां ने कहा कि मुझे उम्मीद है उन्हें निर्धारित तारीख तक फांसी पर लटका दिया जाएगा. जब तक उन्हें फांसी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा. निर्भया की मां ने कहा है कि, 20 मार्च की सुबह हमारे जीवन का सवेरा होगा. मरते-मरते निर्भया ने कहा था कि यह सुनिश्चित करना कि उन्हें ऐसी सजा मिले कि फिर कभी ऐसा अपराध ना दोहराया जाए. अगर तनिक भी अवसर हो तो, मैं उन्हें मरते हुआ देखना चाहूंगी.

बता दें कि निर्भया के दोषियों की बेशक तीन मार्च को फांसी की सजा पर तामील नहीं हो पाया था, लेकिन दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खारिज किए जाने के बाद से दोषियों के पास सभी कानून विकल्प खत्म हो गए हैं. पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा की अदालत ने दोषियों को गुरुवार तक अपना-अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था. अभियोजन के वकील ने कहा कि अब दोषियों को नोटिस की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन वहीं, अदालत ने कहा कि नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का हिस्सा है और दूसरे पक्ष को सुने जाने को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

निर्भया की मां ने राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया. निर्भया की मां ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद पूरी होने वाली है. वहीं कोर्ट ने चारों दोषियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की जांच कराने और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को हस्तक्षेप करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए स्कूलों का चयन करने से पहले जानें ये सच

Next Post

यौन शोषण मामले में बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ वारंट जारी

Next Post
यौन शोषण मामले में बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ वारंट जारी

यौन शोषण मामले में बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ वारंट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d