BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर मैंने झारखंड में कहीं भी सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन ली है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगाः रघुवर दास

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
अगर मैंने झारखंड में कहीं भी सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन ली है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगाः रघुवर दास

अगर मैंने झारखंड में कहीं भी सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन ली है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगाः रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • जल, जंगल और जमीन का नारा देने वाले ही जमीन लूटने वाले

  • सरकार बनते ही आदिवासियों की लूटी गई जमीन सोरेन परिवार से विधि सम्मत वापस कराई जाएगी

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वर्षों से संथाल परगना को चारागाह बनाया हुआ है

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वर्षों से संथाल परगना को चारागाह बनाया हुआ है. जेएमएम के नेताओं ने संथाल समाज के सीधे-साधे भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर सिर्फ अपनी मत पेटी भरी और गरीब आदिवासी को मौत की पेटी में छोड़ दिया.

आदिवासियों के विकास पर ध्यान नहीं दिया. मैं तो चुनौती देता हूं, जेएमएम बताय सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर झारखंड में कहीं भी अगर मैंने जमीन ली है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. रघुवर दास सोमवार को बरहेट के सुंदर पहाड़ी में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

गरीब आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहा है जेएमएम

रघुवर दास ने कहा कि सीएनटी, एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाला लूटेरा झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब आदिवासियों में भ्रम फैलाता है कि बीजेपी आएगा तो जमीन ले लेगा.

आप बताइए 5 साल हो गए. हमने किसी का जमीन नहीं ली. यह भ्रम फैला कर झारखंड मुक्ति मोर्चा विकास से संथाल परगना के आदिवासियों को दूर करता है. यही वजह है कि उन्होंने आपके घर बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचाई, ताकि आपका विकास ना हो. खुद का विकास इन्होंने किया.

सोरेन परिवार ने किया सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन

सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर झारखंड मुक्ति मोर्चा, सोरेन परिवार ने किया है. उनसे आप पूछें. एसपीटी एक्ट में तो आदिवासी, आदिवासी को जमीन नहीं बेच सकता है.

बरहेट का विधायक बनने के बाद पतना में 5 एकड़ गरीब आदिवासी की जमीन पर करोड़ों रुपये का आलीशान मकान कैसे बनाया. दुमका, पाकुड़िया, धनबाद, बोकारो, रांची में कैसे सीएनटी/एसपीटी एक्ट के उल्लंघन कर करोड़ों रुपये की जमीन ले ली.

जमीन लूटने का नारा देने वालों ने ही सबसे ज्यादा जमीन लूटी है. सरकार ने इस संबंध में सोरेन परिवार को पत्र भेजा है, जिसका जवाब सरकार को प्राप्त नहीं हुआ है. अगर जवाब नहीं आता है तो विधि सम्मत कार्रवाई कर सभी जमीन आदिवासियों को वापस करने की प्रक्रिया आरम्भ होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नागरिकता कानून पर हिंसा दुर्भाग्यपूर्णः मोदी

Next Post

कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद अब्दुल्ला आजम खान का निर्वाचन किया रद्द

Next Post
कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद अब्दुल्ला आजम खान का निर्वाचन किया रद्द

कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद अब्दुल्ला आजम खान का निर्वाचन किया रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d