BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर इमरान ने नहीं दिया अपने पद से इस्तीफा तो पूरे पाकिस्तान को कर देंगे ठप : मौलाना

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in समाचार
अगर इमरान ने नहीं दिया अपने पद से इस्तीफा तो पूरे पाकिस्तान को कर देंगे ठप : मौलाना

अगर इमरान ने नहीं दिया अपने पद से इस्तीफा तो पूरे पाकिस्तान को कर देंगे ठप : मौलाना

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान: इमरान सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले वैश्विक मंच पर मुंह की खा चुके इमरान खान को अपने ही देश में जनता का विरोध झेलना पड़ रहा है. पाकिस्तान में विद्रोह इतना बढ़ गया है कि जनता इमरान खान को कुर्सी से हटाना चाहती है. पाकिस्तान में इमरान के खिलाफ बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ऐसे लगता है कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. तख्ता पलट के लिए जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के नेता मौलाना फजलुर रहमान के नेतृत्व में विपक्ष का ‘आजादी मार्च’ इस्लामाबाद तक पहुंच गया है.

इसी बीच कट्टरपंथी नेता मौलाना फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री इमरान खान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है, जो कि अब खत्म हो गया है. मौलाना का कहना है कि यदि इमरान ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे पाकिस्तान को ठप कर देंगे. इधर पाक पीएम इमरान का कहना है कि मैं किसी के दबाव में आकर इस्तीफा नहीं देने वाला हूं. बताया जा रहा है कि इमरान सरकार को आर्मी सपोर्ट कर रही है.

वहीं फजलुर रहमान ने भी अपने समर्थकों से कह दिया है कि जब तक हम कामयाब नहीं होते यह प्रदर्शन जारी रहेगा. मौलाना फजलुर रहमान ने कहा, ‘आज इस्लामाबाद में लॉक डाउन है, आगे हम पूरा मुल्क बंद करा देंगे, हम लोग नहीं रुकेंगे, हमारा संघर्ष जारी रहेगा’. इसके साथ ही मौलाना ने इमरान को चेताते हुए कहा कि इस्लामाबाद में प्रदर्शन उनके प्लान-ए का हिस्सा था, उनके पास अभी भी प्लान-बी और सी बाकी है.

मौलाना ने अपनी आगे की रणनीति को लेकर भी कहा कि वे सोमवार को विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगे, फिर तय करेंगे कि उन्हें इस्लामाबाद में ही प्रदर्शन करना है या फिर देश के दूसरे शहरों में भी प्रदर्शन को ले जाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल को मनाने में जुटी कांग्रेस

Next Post

अंडे खाने की शर्त ने ली युवक की जान

Next Post
अंडे खाने की शर्त ने ली युवक की जान

अंडे खाने की शर्त ने ली युवक की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d