BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झाविमो की सरकार बनी तो देशद्रोह के मामले में बंद ग्रामीणों की होगी रिहाई : बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
झाविमो की सरकार बनी तो देशद्रोह के मामले में बंद ग्रामीणों की होगी रिहाई : बाबूलाल मरांडी

If Jawimo's government is formed, villagers will be released in case of treason - Babulal Marandi

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: तोरपा विधानसभा के तपकरा में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सम्पूर्ण झारखंड में 12 दिनों का जनादेश यात्रा निकाला गया है. यह यात्रा 12 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक निकाली जाएगी और झारखंड के तीन जिलों को छोड़कर सभी जिलों में जनादेश यात्रा की जाएगी.
झाविमो में कोई बड़ा चेहरा नहीं होने के सवाल पर झविमो सुप्रीमो ने कहा कि लोकतंत्र में नेता का चेहरा बड़ा नहीं होता. लोकतंत्र में जनता ही सबकुछ है. राजतंत्र में सत्तासीन का चेहरा बड़ा होता है, लोकतंत्र में जनता मालिक होती है.

खूंटी में पत्थलगड़ी मामले में कई आदिवासी ग्रामीणों के जेल में बंद होने के सवाल पर बाबूलाल ने कहा कि 5वीं अनुसूची क्षेत्र में जनता अपने जमीन की रक्षा के लिए आवाज उठाने का काम की, 5वीं अनुसूची को खूंटी में लागू कराने को लेकर लोगों ने आंदोलन किया लेकिन वर्तमान सरकार ने आदिवासियों से संवाद करने के बजाय हजारों लोगों पर देशद्रोह का मामला लगाकर कई लोगों को जेल में डाल दिया. यदि 2019 के चुनाव में झाविमो की सरकार बनती है, जनता झारखंड विकास मोर्चा को बहुमत से जीत दिलाएगी तो देशद्रोह के मामले में जेल में बंद लोगों को सबसे पहले रिहा कराने का काम करेगी.

इसी संदर्भ में उदाहरण देते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्यगठन के पूर्व कोल्हान में विल्किंसन रूल को लागू करवाने के लिए कोल्हान के आंदोलनकारी केसी हेम्ब्रोम का उदाहरण दिया कि किस तरह संयुक्त बिहार में आंदोलनकारी केसी हेम्ब्रोम पर मामला दर्ज कर परेशान किया जा रहा था. केसी हेम्ब्रोम पुलिस प्रशासन के डर से जंगल मे भटकता फिरता था. जैसे ही झारखंड राज्य बना मैंने जंगल मे घूम रहे आंदोलनकारी केसी हेम्ब्रोम को ढूंढ निकाला और केस रद्द करवाया. वैसे ही 5वीं अनुसूची के आदिवासियों पर दर्ज देशद्रोह के मामले को सबसे पहले समाप्त करवाने का काम झारखंड विकास मोर्चा करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राबड़ी की सलाह- नीतीश गद्दी छोड़े

Next Post

महागठबंधन : दिल मिल नहीं रहा, ठोक रहे ताल, किए जा रहे दावे पर दावे

Next Post
महागठबंधन : दिल मिल नहीं रहा, ठोक रहे ताल, किए जा रहे दावे पर दावे

महागठबंधन : दिल मिल नहीं रहा, ठोक रहे ताल, किए जा रहे दावे पर दावे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d