BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमल आएगा तो सम्मान की जिंदगी के साथ समृद्धि आएगी : सीएम

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
कमल आएगा तो सम्मान की जिंदगी के साथ समृद्धि आएगी : सीएम

If Kamal comes, prosperity will come with life of honor: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी ने संथाल को बदलने, यहां के आदिवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जो पहल की थी. उस पहल, उस प्रयास को हम यथार्थ में बदलेंगे. वर्तमान सरकार के साथ संथाल वासी मिलकर कार्य करें, तभी यह कार्य संभव होगा. मुझे बढ़ा दर्द होता है जब मैं संथाल के गांवों में जाता हूं. इस बात का एहसास होता है कि किस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां के लोगों का शोषण किया. गोला बोकारो का रहने वाला यहां का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकता है. जबकि यह संथाल के युवाओं के हक़ को मारने जैसा है. यहां के युवाओं को संथाल के प्रतिनिधित्व का हक है. यहां के स्थानीय युवा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करें और क्षेत्र के विकास को अमलीजामा पहनाये. अब झूठ फरेब नहीं चलेगा. जेएमएम आदिवासी शोषक पार्टी है. आप युवा झारखंड और संथाल के भविष्य हैं. आप एक कदम चले सरकार आपके साथ चार कदम चलेगी. क्योंकि आपको आपकी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी देखना है. सीएम मंगलवार को जामताड़ा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

हम गरीब के लिए जीएंगे और गरीब की सुनेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब के लिए जीती है और गरीब की सुनती है. आने वाले समय में भी हम गरीब के लिए जीएंगे और गरीब की सुनेंगे. झारखंड और संथाल को विकास के लिए कमल की जरूरत है. कमल आएगा तो सम्मान की जिंदगी आएगी, समृद्धि आएगी. आप 5 वर्ष की तुलना 70 वर्ष से करें. अलग राज्य गठन के बाद भी कांग्रेस और जेएमएम ने झारखंड में राज किया, लेकिन झारखंड के विकास के प्रति उदासीन रहे. इस दौरान झारखण्ड देश व दुनिया में बदनाम होता रहा. राज करने वाले खुद का ही विकास करते गए. सोरेन परिवार ने आदिवासियों की जमीन को गैर-कानूनी ढ़ंग से खरीद लिया सरकार इसका हिसाब- किताब कानून के मुताबिक करेगी. गरीब आदिवासियों की जमीन को वापस कराया जाएगा. किसी को हक नहीं कि वह कानून का उल्लंघन करें.

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का हो रहा है प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है. गांव में स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक की सड़कें और सौर ऊर्जा का उपयोग कर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. बिजली घर-घर पहुंच रही है. सरकार का प्रयास है सभी को बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Say No To Plastic: इस बार प्लास्टिक फ्री है बिग-बॉस हाउस

Next Post

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार 8वें दिन भी जारी

Next Post
पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार 8वें दिन भी जारी

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार 8वें दिन भी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d