BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना टेस्टिंग ज्यादा करें तो अमेरिका से ज्यादा मामले आएंगे: ट्रंप

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
भारत में कोरोना टेस्टिंग ज्यादा करें तो अमेरिका से ज्यादा मामले आएंगे: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में हो रही कोरोना टेस्टिंग की तुलना भारत, चीन समेत दूसरे देशों से की है. ट्रंप ने कहा है कि भारत और चीन जैसे देश अगर ज्यादा संख्या में जांच करें तो उनके यहां कोरोना वायरस के मामले अमेरिका से ज्यादा होंगे.

ट्रंप ने बताया, अमेरिका ने दो करोड़ जांच की हैं. अमेरिका की तुलना में जर्मनी ने 40 लाख और दक्षिण कोरिया ने करीब 30 लाख जांच की हैं.

अमेरिका में अबतक कोरोना वायरस के 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 1 लाख 11 हजार लोगों की मौत हुई है. जबकि भारत में इस जानलेवा संक्रमण के 2 लाख 36 हजार और चीन में 84,177 मामले सामने आए हैं. अमेरिका दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने अबतक कोरोना वायरस की 40 लाख जांच की हैं. अमेरिका में कोरोना जांच पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि इसे याद रखिए, जब आप ज्यादा जांच करेंगे तो आप के यहां ज्यादा मामले होंगे.

उन्होंने कहा, ” मैं अपने लोगों से कहना चाहता हूं कि आप के यहां ज्यादा मामले इसलिए हैं क्योंकि ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है… हम चीन या भारत या अन्य स्थानों पर जांच करना चाहें तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि वहां ज्यादा मामले होंगे. आपकी बदौलत जांच करने की क्षमता बढ़ने की वजह से हमारे देश में चीजें फिर से खुल रही हैं और हमारी अर्थव्यवस्था उबर रही है, कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता था.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कम या बिना लक्षण वाले मरीजों को 24 घंटे में करें डिस्चार्ज: सीएम केजरीवाल

Next Post

विद्युत करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Next Post
विद्युत करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

विद्युत करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d