BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ममता पर अमित शाह का तंज, कहा-अगर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लगेंगे ‘जय श्री राम’ के नारे

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
ममता-केंद्र सरकार के बीच तकरार, डीजीपी-चीफ सेक्रेटरी ने  दिल्ली आने से किया इनकार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को कूचबिहार से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत की. इस दौरान शाह ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पूछा कि यदि भारत में ‘जय श्री राम’ का नारा नहीं लगेगा तो क्या इसे पाकिस्तान में लगाया जाएगा.

शाह ने कहा कि मैं आज बंगाल की इस प्रचंड जन मानस के बीच ये कहने आया हूं कि ये परिवर्तन यात्रा किसी मुख्यमंत्री को बदलने की परिवर्तन यात्रा नहीं है, किसी नेता को हराकर दूसरे नेता को लाने का नहीं है, ये परिवर्तन यात्रा बंगाल की स्थिति में परिवर्तन करने की यात्रा है.

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया है. भाजपा की सरकार, मोदी जी के सूत्र सबका साथ-सबका विकास को मानकर चलती है.

शाह ने आगे कहा कि हम सभी समाजों को, समाज की संस्कृति, भाषा, संगीत, साहित्य को आगे लेकर जाने वाले लोग हैं, इसीलिए धीरे-धीरे पूरा भारत मोदी के नेतृत्व में भाजपा से जुड़ा हुआ है.

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि ममता दीदी, ये बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है. आपके दंगा प्रमुख गुंड़ों के सामने मेरी भारतीय जनता पार्टी का बूथ प्रमुख लड़ाई लड़ने वाला है, बूथ का कार्यकर्ता लड़ने वाला है. ममता दीदी, ये लड़ाई आप जीत नहीं सकती क्योंकि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है परिवर्तन करके ही रहेंगे.

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार नरेन्द्र मोदी जी के विकास के मॉडल और ममता जी के विनाश के मॉडल के बीच में चुनना है कि बंगाल क्या चाहता है. इस चुनाव में बंगाल में ऐसी सरकार बना दीजिए, जो नरेन्द्र मोदी जी के साथ रहकर राज्य का विकास करे। एक इंजन मोदी जी का, दूसरा इंजन बंगाल में भाजपा सरकार का। ये डबल इंजन बंगाल को बहुत आगे ले जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा में बोले रक्षा मंत्री, चीन ने कदम पीछे खींचे, हमने कुछ भी नहीं खोया

Next Post

पंडित दीनदयाल ने की थी नेहरू सरकार की नीतियों की आलोचना: PM मोदी

Next Post
माताएं शुरू करें छठ पूजा की तैयारी, उनका बेटा अभी दिल्ली में बैठा है: PM मोदी

पंडित दीनदयाल ने की थी नेहरू सरकार की नीतियों की आलोचना: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d