BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी को ममता का चुनौती, कहा- झूठे साबित हुए तो ‘कान पकड़कर उठक-बैठक’ लगाएं प्रधानमंत्री

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
देश में होनी चाहिए 4 रोटेटिंग राजधानियां, सिर्फ एक कैपिटल सिटी क्यों रहे: ममता बनर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद बारासात में एक चुनावी रैली की. इस दौरान टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ने कहा कि ‘मोदी झूठे हैं… प्रधानमंत्री झूठे हैं…’. हालांकि तुरंत ममता ने कहा कि ‘झूठा असंसदीय शब्द है… प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं…’

ममता ने कहा ‘नरेंद्र मोदी (पीएम) ने कृष्णानगर में एक रैली में कहा कि ममता दीदी ने मतुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया. मैं सार्वजनिक रूप से उन्हें चुनौती स्वीकार करने के लिए कह रहीं हूं, अगर मैंने उनके लिए कुछ नहीं किया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो आप कान पकड़ कर उठक बैठक करिएगा.’

बारासात में टीएमसी नेता ने कहा कि  ‘ममता बनर्जी ने सभी से एकजुट होकर वोट देने की क्या गलती की? मुझे हिंदू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, माताओं, बहनों, छात्रों और युवाओं से वोट चाहिए.’ सीएम ने कहा कि ‘बीजेपी जानती है कि वे चुनाव हार जाएंगे, इसलिए वे मुझे प्रचार करने से रोकने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रहे हैं.’

बनर्जी ने बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा प्रचार कर सकती है और मुझे अनुमति नहीं दी गयी. मैं कुछ नहीं कहूंगी, बंगाल के लोग इस पर निर्णय करेंगे. वे हर चीज देख रहे हैं. खुद को जमीन से जुड़ी योद्धा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘भाजपा के डराने-धमकाने के हथकंडे’ के आगे नहीं झुकेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और उसकी एजेंसियों द्वारा मुझे प्रचार से रोकने के लिए कोशिशें की जा रही हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर: आज PM मोदी की सभी राज्यपालों के साथ अहम बैठक, उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल

Next Post

आज इन जगहों पर होगी कोरोना जांच…

Next Post
महाराष्ट्र-केरल से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित होगी

आज इन जगहों पर होगी कोरोना जांच...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d