BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया, तो जंगल के अस्तित्व में पड़ेगा काफी बुरा प्रभाव: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया, तो जंगल के अस्तित्व में पड़ेगा काफी बुरा प्रभाव: उपायुक्त

जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया तो जंगल के अस्तित्व में पड़ेगा काफी बुरा प्रभाव: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्या को सुना तथा समस्या का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

जनता दरबार में वन रक्षा समिति परसा के अध्यक्ष बिन्झु उरांव व सचिव मदन साहु ने परसा क्षेत्र के जंगलों में पेड़-पौधों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है. उप विकास आयुक्त को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि परसा क्षेत्र के बांसडीह जंगल से प्रति दिन सैंकड़ों लकड़हारा द्वारा अंधाधुंध छोटे व बडे़ पौधों को काटा जा रहा है, परंतु वन विभाग व जिला प्रशासन के कोई भी पदाधिकारी वन क्षेत्र में दिखाई नहीं देते है.

उन्होंने बताया है कि यदि जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया तो जंगल के अस्तित्व में काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने उप विकास आयुक्त से आए दिन जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर यथाशीघ्र रोक लगाने एवं वन कर्मियों द्वारा नियमित रूप से गश्ती कराने की मांग की है. जिस पर उप विकास आयुक्त ने वन प्रमण्डल पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए जंगल के अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने को कहा है. एक अन्य मामलें में सदर प्रखण्ड के चेटर ग्राम निवासी बलकु उरांव ने अपने रैयती जमीन का नाम बिना किसी सूचना एवं बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना पंजी दो में काट कर दूसरे का नाम चढ़ाने की शिकायत की है.

उप विकास आयुक्त को दिए आवेदन में बलकु उरांव ने बताया है कि पूर्व में दर्ज रैयत का नाम चढ़ाने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है, जो प्रक्रिया अंचल से होते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में लंबित है.

उन्होंने बताया है कि भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय से इस संबंध में पूछने पर कहा गया कि वंशावली सत्यापन के लिए अंचल अधिकारी को भेजा गया है, परंतु अंचल अधिकारी से सम्पर्क करने पर अंचल अधिकारी ने वंशावली सत्यापन का कार्य मेरा नहीं है बोल कर टाल-मटोल किया जा रहा है.

उन्होंने उप विकास आयुक्त से प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संशोधित आवेदन कर कार्यवाही करते हुए उसमें सुधार करने की गुहार लगाई है. जिस पर उप विकास आयुक्त ने अंचल अधिकारी गुमला को पत्र अग्रसारित करते हुए जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है.

वहीं जनता दरबार में नगर पालिका के सेवानिवृत कमली देवी व नत्थी देवी ने पंचम वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर बकाया वेतन भुगतान का आवेदन दिया है. जिसे कार्यपालक पदाधिकारी नगर पालिका गुमला को जांच के लिए पत्र अग्रसारित किया गया है.

इसके अलावे अन्य 14 फरियादियों ने भी उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का निष्पादन करने की गुहार लगाई है. जिसमें विधवा पेंशन का 01, वृद्धा पेंशन का 04, दिव्यांग पेंशन के 01, पथ निर्माण कार्य का मुआवजा राशि के भुगतान, रोजगार, ऋण दिलाने आदि आवेदन शामिल है. जिसे उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

Next Post

वृद्ध ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Next Post
वृद्ध ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

वृद्ध ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d