BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर अमेरिका में दंगे नहीं रुके तो सेना के हवाले कर देंगे: ट्रंप

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
अगर अमेरिका में दंगे नहीं रुके तो सेना के हवाले कर देंगे: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अफ्रीकी-अमेरिकन नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में भड़के दंगों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर स्थिति पर नियंत्रण करने में विफल रहे तो वह हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए सेना की तैनाती करेंगे. हालांकि, उन्होंने राष्ट्र को संबोधन में कहा कि बर्बर हत्या के खिलाफ अमेरिकियों ने विरोध की जो आवाज उठाई है, वह उचित है. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय अवश्य होगा.

भयानक दंगे में कम से कम 140 शहर जल रहे

कई दशकों में अमेरिका के सबसे भयानक दंगे में कम से कम 140 शहर जल रहे हैं. बीते 25 मई को मिनेपोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने 46 वर्षीय फ्लॉयड की हत्या कर दी थी. उसके बाद एक के बाद एक शहर में दंगे भड़कते चले गए.

ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि वह अमेरिका में हिंसा रोकने और शांति और सुरक्षा का माहौल जल्द कायम होगा. फ्लॉयड के परिवार का कहना है कि श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा गले से उसे कसकर पकड़े जाने के कारण दम घुट गया और मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि उन्होंने दंगे रोकने के लिए सभी केंद्रीय संसाधन लगा दिए हैं ताकि विध्वंस और आगजन की घटनाएं रुकें और कानून मानने वाले अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षा मिल सके.

नेशनल गार्ड्स के जवानों की तैनाती करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के राज्यपालों को सड़कों पर शांति बहाली के लिए पर्याप्त संख्या में नेशनल गार्ड्स के जवानों की तैनाती करनी चाहिए. अगर राज्य इसके बाद भी शांति लाने में विफल रहते हैं तो वह सेना तैनात करेंगे.

4000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

राष्ट्रव्यापी हिंसक प्रदर्शन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 4000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कम से कम 40 शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. न्यूयॉर्क में भी हिंसक घटनाएं होने के बाद वहां भी कर्फ्यू लगा दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘निसर्ग तूफान’ को लेकर रेड अलर्ट जारी

Next Post

भारतीय सैनिकों से जुड़ी अहम जानकारियां लेने की फिराक में था पाक

Next Post
भारतीय सैनिकों से जुड़ी अहम जानकारियां लेने की फिराक में था पाक

भारतीय सैनिकों से जुड़ी अहम जानकारियां लेने की फिराक में था पाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d