पटना: सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर हमला बोला है. मांझी में सूबे में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं का आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही यह भी कहा कि है कि आरजेडी चाहे तो राज्य में स्वतः ही 80 फीसदी आपराधिक घटनाएं कम हो जाएंगी.
हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपने एक ट्वीट में आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के अपराध को लेकर चिंता का दिखावा करने वाली आरजेडी और उनके सहयोगी दलों के नेताओं से आग्रह है कि आप अपने कार्यकर्ताओं और जेल में बंद नेताओं को समझा दें, तो सूबे में 80 फ़ीसदी से ज़्यादा अपराधिक घटनाएं यूं ही खत्म हो जाएंगी.

