BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोई हमें नजर उठाकर देखेगा, तो हम आंख निकालने की क्षमता रखते हैं: नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
कोई हमें नजर उठाकर देखेगा, तो हम आंख निकालने की क्षमता रखते हैं: नितिन गडकरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन और सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम किसी पर आक्रमण नही करेंगे, लेकिन अगर कोई नजर उठाकर हमें देखेगा, तो हम आंख निकालने की क्षमता रखते है.

उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का पराक्रम जबरदस्त है. नागपुर से राजस्थान जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सामथ्र्यवान बनना चाहते हैं लेकिन हम किसी की जमीन हड़पना नहीं चाहते. हमने कभी भूटान, नेपाल की तरफ आंख उठाकर नही देखा, बांग्लादेश की एक इंच जमीन कभी भी नही हड़पी. हमने बांग्लादेश को आजाद कराया.

नितिन गड़करी ने आगे कहा कि आज देश की सीमा पूरी तरह सुरक्षित है. जो 50-60 साल में कांग्रेस ने नहीं किया ,वो 6 साल में हमने करके दिखा दिया है.

उन्होंने कहा, ‘आजकल सीमा पर चारो ओर रोड बनाए जा रहे है. चार धाम रोड चीन और नेपाल की सीमा तक बनाई जा रही है, जिसपर 12 हजार करोड़ का खर्च आएगा. मानसरोवर तक जाने के लिए भारत से होकर रास्ता बनाया जा रहा है. यह रोड उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से होकर बनाया जा रहा है.’

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि आगे छह महीने में यह रोड बनकर तैयार हो जाएगा. उसी तरह अरुणाचल प्रदेश में फ्रंटियर हाईवे बनाया जा रहा है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करते हुए गड़करी ने कहा कि धारा 370 के खत्म होने के बाद वहां आंतकवाद खत्म होने को है. विकास की नई धारा वहां शुरू हो गई है. जोजिला पास में टनल बनाया जा रहा है. आईआईटी और एम्स बनाये जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि देश में माओवाद, नक्सलवाद खत्म होने को है. विकास का चक्र चारों ओर घूम रहा है. राजस्थान के लिए नई योजनाओं की घोषणा करते हुए नितिन गड़करी ने कहा कि जल्द ही चंबल एक्सप्रेस बनाया जायेगा जो राजस्थान और मध्यप्रदेश में चंबल नदी के समांतर बनेगा, जिसके दोनो ओर विकास की कई योजनाओं को शुरू किया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अजमेर से भटिंडा तक 6 लेन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा ,जिस पर 26 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार किसान कांग्रेस कमेटी किसानों की कर्ज माफी को लेकर पूरे बिहार में चलाएगी अभियान

Next Post

गुजरात: केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Next Post
गुजरात: केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

गुजरात: केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d