BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहीं मिला बोनस तो रेलवे कर्मचारी करेंगे चक्का जाम

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
खुशखबरी! एक जून से चलेंगी 200 पैसेंजर्स ट्रेनें, आज सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: त्योहरों के समय पर बोनस नहीं मिलने से रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी हैं. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 20 अक्टूबर तक बोनस का पैसा नहीं मिला तो चक्का जाम किया जाएगा. रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा तक उत्पादकता से जुड़ा बोनस का पैसा मिल जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने से कर्मचारी नाराज है.

AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि Covid-19 महामारी के दौरान रेलवेकर्मियों ने हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे काम किया, लेकिन सरकार रेलवे कर्मियों की इस मांग की अनदेखी कर रही है. उन्होंने कहा, वर्चुअल बैठक में यह फैसला किया गया कि रेल मंत्रालय द्वारा यदि 20 अक्टूबर तक उत्पादकता से जुड़े बोनस के आदेश नहीं किए जाते हैं तो 22 अक्टूबर को सीधी कार्रवाई की जाएगी. 22 अक्टूबर को रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने बोनस से संबंधित फाइल वित्त मंत्रालय को भेजी है, जिस पर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. हमेशा दुर्गा पूजा से पहले भुगतान कर दिया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है. सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की वजह से भी कर्मचारियों में आक्रोश है. मीटिंग में निजीकरण, आउट सोर्सिंग, ओल्ड पेंशन स्कीम और भत्तों के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ और चिंता व्यक्त की गई.

AIRF के जोनल महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि 20 अक्टूबर को बोनस दिवस मनाते हुए देश भर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. 22 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम किया जाएगा. इस आंदोलन को ‘रेल बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के रूप में किया जाएगा.

https://bnnbharat.com/jharkhand-two-noamundi-youths-get-job/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखिलेश यादव ने कहा, BJP सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं

Next Post

बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया

बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d