BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिया तो लौटा दूंगा खेल रत्न अवॉर्ड: विजेंदर सिंह

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
अगर सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिया तो लौटा दूंगा खेल रत्न अवॉर्ड: विजेंदर सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: ओलिंपिक पदक विजेता और हरियाणा के बॉक्सर विजेंदर सिंह भी अब किसानों के आंदोलन में कूद पड़े हैं. दिल्‍ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का आज 11वां दिन है.

विजेंदर सिंह ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इस कानून को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर वो अपना राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर देंगे. विजेंदर सिंह हरियाणा दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंचे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस की टिकट में चुनाव भी लड़ चुके हैं. बता दें कि अब तक किसानों की सरकार से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है.

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने किसानों के मंच से कहा, ‘अगर सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तो फिर मैं राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर दूंगा.’

विजेंदर को साल 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था. उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे इन खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्‍केबाज थे. बीजिंग ओलिंपिक्‍स में पदक जीतने वाले वे दूसरे भारतीय एथलीट थे.

ओलिंपिक कांस्‍य पदक के साथ ही विजेंदर ने 2009 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप और 2010 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भी ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था. उन्‍होंने 2006 और 2014 के कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में सिल्‍वर मेडल अपने नाम किए थे. जून 2015 में वो प्रोफेशनल बन गए और इस वजह से 2016 ओलिंपिक खेलों में हिस्‍सा नहीं ले पाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुक्ति संस्था ने 24 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

Next Post

MLA सरयू राय ने फिर उठाया आयरन ओर का मसला, कहा यह मामला किसी पट्टाधारी के नफा नुकसान का नहीं बल्कि राज्य के नफा नुकसान का है

Next Post
राज्यसभा चुनाव : जायें तो जायें कहां

MLA सरयू राय ने फिर उठाया आयरन ओर का मसला, कहा यह मामला किसी पट्टाधारी के नफा नुकसान का नहीं बल्कि राज्य के नफा नुकसान का है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d