BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर रक्षक ही भक्षक बन जाये तो जायें कहां… IPS अधिकारी ने नाबालिग से किया यौन शोषण

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in समाचार
अगर रक्षक ही भक्षक बन जाये तो जायें कहां… IPS अधिकारी ने नाबालिग से किया यौन शोषण

अगर रक्षक ही भक्षक बन जाये तो जायें कहां... IPS अधिकारी ने नाबालिग से किया यौन शोषण

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा का पुलिस दावा करती है और वहीं दूसरी तरफ यदि वही महिलाओं और खासकर नाबालिगों का उत्पीड़न करने लगें तो क्या होगा. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है. यहां पर एक आईपीएस अधिकारी पर नाबालिग के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है.

बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ इस आईपीएस अधिकारी ने 6 महीने पहले इस वारदात को अंजाम दिया था. नाबालिग किशोरी की उम्र 17 साल बताई जा रही है.

आईपीएस अधिकारी की पहचान निशिकांत मोरे के तौर पर हुई है, जो तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं. पुलिस ने अब मोरे के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है.

पुलिस पर आरोप है कि वह लंबे समय से मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और उसे बचाने के पूरे प्रयास में लगी थी.

जानकारी के अनुसार, किशोरी के परिवार और मोरे पुराने परिचित हैं. इस वारदात को मोरे ने किशोरी की जन्मदिन की पार्टी के दिन अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोरे को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

पीड़िता के परिजन ने बताया कि मोरे 5 जून को युवती के जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए. यहां पर उन्होंने शराब की मांग की और फिर नशे में किशोरी के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें की. यह पूरी घटना उस दौरान मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई. इस वीडियो क्‍लिप के आधार पर पुलिस ने मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि वे वारदात के बाद से ही मोरे के ‌खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस शिकायत नहीं ले रही थी.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मोरे को लगातार बचाने का प्रयास कर रही है. वहीं पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि चश्मदीदों के बयान और घटना के वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने पुणे में तैनात उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) निशिकांत मोरे के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 महीने बाद लद्दाख में शुरू हुई इंटरनेट सेवा

Next Post

बर्थडे के दिन ही बहन अर्पिता ने बनाया सलमान खान को दूसरी बार मामा

Next Post
बर्थडे के दिन ही बहन अर्पिता ने बनाया सलमान खान को दूसरी बार मामा

बर्थडे के दिन ही बहन अर्पिता ने बनाया सलमान खान को दूसरी बार मामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d