BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पार्टी ने मेरी बात नहीं मानी तो अगले 50 साल विपक्ष में ही बैठेगी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in Uncategorized
पार्टी ने मेरी बात नहीं मानी तो अगले 50 साल विपक्ष में ही बैठेगी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने लेटर विवाद पर कहा है कि अगर कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी तो आने वाले 50 साल वह विपक्ष में ही बैठेंगे.

अपनी बातों पर कायम रहते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति समेत संगठन के प्रमुख पदों के लिए चुनाव होना चाहिए और जो लोग भी इस चुनाव का विरोध कर रहे हैं उन्हें अपना पद खोने का डर है. गुलाम नबी आजाद ने एनएनआई से बात करते हुए साफ-साफ कहा कि नियुक्‍त किए गए कांग्रेस अध्‍यक्ष के पास शायद एक प्रतिशत सपोर्ट भी नहीं है.

गुलाम नबी आजाद ने कहा, ”अगर पार्टी को कोई चुनी हुई इकाई लीड करेगी तो वह ही बेहतर होगा. नहीं तो कांग्रेस आने वाले अगले साल 50 साल तक विपक्ष में बैठती रहेगी.”

गुलाम नबी आजाद ने कहा, जब आप चुनाव लड़ते हैं तो कम से कम 51 प्रतिशत आपके साथ होते हैं. अन्य प्रतियोगियों को 10 या 15 प्रतिशत वोट मिलेंगे. जो व्यक्ति जीतता है और पार्टी अध्यक्ष का पद ग्रहण करता है, इसका मतलब है कि 51 प्रतिशत लोग साथ हैं.

इस वक्‍त जो भी कांग्रेस अध्‍यक्ष बनेगा, उसके पास 1 प्रतिशत लोगों का समर्थन भी नहीं होगा. अगर CWC के सदस्‍य चुने जाते हैं तो उन्‍हें हटाया नहीं जा सकता. इसमें समस्‍या कहां है?”

गुलाम नबी आजाद ने कहा, चुनाव से पार्टी का आधार मजबूत होता है. जो लोग दूसरे, तीसरे या चौथे नंबर पर रहेंगे वो सोचेंगे कि अब हमें पार्टी को और मजबूत करते हुए अगला चुनाव जीतना है. लेकिन अध्‍यक्ष जो कि अभी नियुक्‍त होता है, उसके पास 1 प्रतिशत पार्टी कार्यकर्ताओं का साथ भी नहीं है. ये पार्टी को सिर्फ कमजोर कर रहा है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने स्वीकार की ‘ड्रग चैट्स’ में शामिल होने की बात, पूछताछ जारी

Next Post

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में, वे देश का मुंह बंद रखना चाहते हैं: सोनिया गांधी

Next Post
‘नफरत का वायरस फैला रही है बीजेपी’: सोनिया गांधी

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में, वे देश का मुंह बंद रखना चाहते हैं: सोनिया गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d