BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन पवित्र है, तो उनकी मांग को पूरा न करने का दबाव किसका है, खुलासा हो-कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यह कह रहे हैं कि किसानों का आंदोलन पवित्र है तो उनकी पवित्र मांगों को पूरा न करने के लिए वह किसके दबाव में हैं, इसका भी खुलासा होना चाहिए. कांग्रेस पार्टी किसानों के जायज मांगों के समर्थन में पूरे देश में आंदोलन चला रही है और इसी चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में कल 13 फरवरी को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कल 10 से 20 किलोमीटर पदयात्रा निकालकर किसान आंदोलन के समर्थन में लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा. पार्टी के सभी विधायक, मंत्री ,सांसद ,पूर्व विधायक और पूर्व सांसद समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. जबकि 20 फरवरी को हजारीबाग में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह तथा वरीष्ठ कांग्रेस नेता अजय शर्मा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. इससे पहले पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया टीम के सदस्यों की ओर से जिलों में संवाददाता सम्मेलन कर किसी कानून के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को हजारीबाग में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भी सभी जिला मुख्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि हजारीबाग में राज्यस्तरीय रैली के बाद गुमला खूंटी चाईबासा तथा पलामू में भी किसानों के समर्थन में पार्टी की ओर से बड़ी रैली आयोजित की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से सेना का मनोबल बढ़ने की बजाय गिरा है-कांग्रेस

Next Post

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया,कहा-पंचायत चुनाव जल्द कराने की कोशिश होगी

Next Post
गणतंत्र दिवस की झांकियों में झलके राज्य की विशिष्टताः डी के तिवारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया,कहा-पंचायत चुनाव जल्द कराने की कोशिश होगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d