BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंडवासियों ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी हम अवश्य पार कर लेंगे: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
झारखंडवासियों ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी हम अवश्य पार कर लेंगे: हेमंत सोरेन

झारखंडवासियों ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी हम अवश्य पार कर लेंगे: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार अब तक की कोरोना से संघर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है. हम यह संघर्ष मुख्यतः दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं, पहला संक्रमण एवं दूसरा भूख और गरीबी के विरुद्ध. अपने सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी शक्ति से लड़ रहें है और कुछ सफलता मिल रही है. संक्रमण रोकने हेतु जहां हम जांच केंद्रों की संख्या बढ़ा रहें हैं, वहीं हम अब रैपिड टेस्ट किट एवं पुल टेस्टिंग के माध्यम से और भी तेज़ी से बड़ी संख्या में जांच करेंगे. उत्साहवर्धक समाचार है कि हम अब तेजी से लोगों को संक्रमण मुक्त अर्थात स्वस्थ भी कर रहे हैं.

कोई झारखंडवासी भूखा नहीं सो रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूख के विरुद्ध मुख्यमंत्री दीदी किचन, पुलिस थानों में सामुदायिक रसोई, मुख्यमंत्री किचन के मॉडल को पूरे देश में सराहा जा रहा है. सबसे बड़ी बात है कि कोई भी झारखंडी आज भूखा नहीं सो रहा है.

सभी तक मदद अवश्य पहुंचेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राज्यवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हर एक झारखंडी चाहे वो अन्य राज्यों में फंसे मज़दूर, छात्र, कामगार या फिर व्यवसायी हों. उन तक मदद ज़रूर पहुंचेगी.

आपस में दूरी रखें, पर दिलों को जोड़े

मुख्यमंत्री ने आग्रहपूर्वक कहा कि सभी से बस एक निवेदन है कि आपस में दूरी बनाएं, पर दिलों को जोड़े रखें. नाकारात्मक शक्तियां नफ़रत फैला अपना हित साधने की कोशिश कर रही है लेकिन उन्हें कामयाब नहीं होने देना है. याद रखें ‘हम झारखंडी हैं, जिन्होंने कभी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके थे, तो बड़ी से बड़ी बाधा से भी हम अवश्य पार पा लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रमजान के महीने में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d