BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरना कोड लागू नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: सरना समाज

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
सरना कोड लागू नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: सरना समाज
Share on FacebookShare on Twitter

सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर सरना समाज ने बनायी मानव श्रृंखला

रांची: सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न जिलों में मानव श्रृंखला बनायी गयी. यह आयोजन केंद्रीय सरना समिति के तत्वाधान में किया गया. मानव श्रृंखला बिरसा चौक से विधानसभा एवं कोकर चौक से बूटी मोड़ तक करम टोली चौक से बरियातू एवं टोला मोहल्ला में भी मानव श्रृंखला बनाया गया. केंद्रीय सरना समिृति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना कोड आदिवासियों की वर्षों पुरानी मांग है. आज तक आदिवासियों को उनकी धार्मिक पहचान सरना कोड नहीं मिल पायी है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानसून सत्र में सरना कोड बिल पारित कर केंद्र को भेजें. तिर्की ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार सरना कोड लागू नहीं करती है तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगी. इस आयोजन में 70 से 80 सरना समाज के संगठनों ने हिस्‍सा लिया. मानव श्रृंखला कार्यक्रम में एचइसी-हटिया विस्‍थापित स‍मिति, आदिवासी सरना स‍मिति बड़कागांव समेत कई संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे. मानव श्रृंखला कार्यक्रम में अरविंद उरांव, निरंजना हेरेंज टोप्पोल, अजय टोप्पोे, संजय महली, सर्जन हांसदा, चंदन हलधर पाहन, राजकुमार कुंजाम, बिगु उरांव, विकास मिंज, धनेश्वपर टोप्पो आदि शामिल हैं.

मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल होने वाले संगठनों के नाम इस प्रकार हैं.

राष्ट्रीय आदिवासी इंडिनीयस समन्वोयन धर्म समिति, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, आदिवासी छात्र मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, आदिवासी छात्र संघ, आदिवासी सरना महासभा, आदिवासी विस्‍थापन प्रभावित मोर्चा, आदिवासी एकता मंच नामकुम, सरना प्रार्थना सभा कांके, आदिवासी सरना ग्राम सभा बड़गाईं, केंद्रीय सरना स‍मिति, भारत मुंडा समाज, राजी पड़हा लोहरदगा आदि.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DTO और MVI ने हाइवे पर विशेष अभियान के तहत वसूला 48 हजार जुर्माना

Next Post

पैसा नहीं दिया तो झारखंड के सात जिले होंगे अंधेरे में

Next Post
पैसा नहीं दिया तो झारखंड के सात जिले होंगे अंधेरे में

पैसा नहीं दिया तो झारखंड के सात जिले होंगे अंधेरे में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d