BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीने के लिए मांगा पानी तो दुकानदार ने थमा दी तेजाब

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in Uncategorized
पीने के लिए मांगा पानी तो दुकानदार ने थमा दी तेजाब

If the shopkeeper asked for water, the shopkeeper gave the acid

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नई दिल्ली के मंडावली इलाके में एक युवक ने पड़ोस के दुकानदार से पानी मांगा. दुकानदार ने भी फ्रिज में रखी बोतल युवक को थमा दी. पानी पीते ही युवक दर्द और जलन से चिल्लाने लगा. साथ मौजूद दोस्त युवक को छटपटाते देख घबरा गए. बाद में पता चला कि पानी की बोतल में तेजाब था.

युवक को फौरन एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए. पीड़ित के दोस्त शाहबाज की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने पानी की बोतल की जगह फ्रिज में तेजाब की बोतल रखी हुई थी. पुलिस ने आरोपी के फ्रिज से तेजाब की कई बोतलें बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक की पहचान विनय के रूप में हुई है. मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला विनय दिल्ली में एक नामी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी में नौकरी करता है. विनय कंपनी की ओर से बनाए गए हॉस्टल ई-674, वेस्ट विनोद नगर में रहता है.

हादसा 30 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे हुआ. विनय ड्यूटी से  हॉस्टल लौट रहा था. प्यास लगने पर विनय ने हॉस्टल के पास नवीन गुप्ता नामक शख्स की परचून की दुकान से पानी की बोतल मांगी. नवीन ने फ्रिज में रखी एक बोतल निकालकर विनय को थमा दी. पानी पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई.

वहीं पास में खड़े विनय के दोस्त शाहबाज ने विनय को छटपटाते हुए देखा तो उसने पानी की बोतल को सड़क पर गिराकर देखा. पानी की जगह बोतल में तेजाब था. नवीन की दुकान में रखे फ्रिज में अन्य बोतलों की जांच हुई तो वह भी तेजाब की थी. शाहबाज बाकी लड़कों के साथ फौरन विनय को अस्पताल ले गया.

मामले की सूचना पुलिस व विनय के परिवार को दी गई. पुलिस ने शाहबाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. तेजाब पीने की वजह से विनय का फूड पाइप नष्ट हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री रणवीर सिंह बिष्ट की 91वीं जयंती पर स्मृति समारोह आज

Next Post

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में एकसाथ 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Next Post
अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में एकसाथ 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में एकसाथ 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d