BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-नेपाल संबंध: अगर हुई कोई गलतफहमी तो बातचीत से सुलझाएंगे- राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
भारत-नेपाल संबंध: अगर हुई कोई गलतफहमी तो बातचीत से सुलझाएंगे- राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बीजेपी की डिजिटल रैली में कहा कि भारत और नेपाल के बीच में रोटी-बेटी का रिश्ता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई गलतफहमी होगी, तो बातचीत के जरिए से सुलझा लेंगे.

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत-नेपाल के बीच असाधारण संबंध हैं, हमारे बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है और दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती. भारत और नेपाल के बीच यदि कोई गलतफहमी है, तो हम उसे बातचीत के जरिए सुलझाएंगे.’

भारत-नेपाल में सीमा के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लिपुलेख में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई सड़क एकदम भारतीय सीमा के भीतर है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत के लोगों में नेपाल को लेकर कभी कटुता पैदा हो ही नहीं सकती.

उन्होंने कहा, ‘छह साल में मोदीजी ने बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत कदम उठाए हैं. आजादी के इतने साल बाद भी भारत में करीब 18,500 गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं थी, हमारी सरकार ने उन गांवों में बिजली पहुंचाई.

हमारे प्रधानमंत्री ने वन नेशन, वन राशन कार्ड की योजना शुरू की है, जिसके तहत उत्तराखंड का कोई निवासी अगर तमिलनाडु में भी रोजगार के लिए जाता है तो वहां भी सस्ते दर पर अनाज प्राप्त कर सकेगा.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार: राहुल गांधी

Next Post

खाली प्लाट में मिली बिजली निगम के सेवानिवृत जेई का शव, फैली सनसनी

Next Post
खाली प्लाट में मिली बिजली निगम के सेवानिवृत जेई का शव, फैली सनसनी

खाली प्लाट में मिली बिजली निगम के सेवानिवृत जेई का शव, फैली सनसनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d