रांची : मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने यूजीसी को सुझाव दिया है कि कोरोना संकट को देखते हुए विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थानों को अंतिम वर्ष के छात्रों का जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द कर इंटरनल परीक्षा और पिछले समेस्टर के अंक के आधार पर निर्णय किया जा सकता है.
टेक्निकल छात्र संघ के अभिषेक बनर्जी ने इसका समर्थन और स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इसे यूजीसी शीघ्र लागू करे. जिससे छात्रों के हित मे कार्य हो और छात्रों का साल बर्बाद न हो.
अभिषेक बनर्जी ने फाइनल ईयर के छात्रों के साथ साथ बैकलॉग के छात्रों के ऊपर भी ध्यान देने की मांग की है. ज्ञात हो कि हजारों छात्रों का पेपर बैक लगा हुआ है और अभी तक उनके लिए कोई निर्णय नही लिया गया है. रांची विश्वविद्यालय और झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी बीटेक और डिप्लोमा के छात्र इसे लेकर कई दिनों से डिप्रेशन में है.
छात्रों ने कोरोना संकट में घर से ही इसे लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आंदोनल कर अपनी बातों को रखा. लेकिन फिर भी अभी तक बैकलॉग के छात्रों के लिए कोई सुनवाई नही हुआ है. संघ के बनर्जी ने कहा अगर बैकलॉग के ऊपर ध्यान नहीं दिया गया तो फाइनल ईयर के छात्रों का परीक्षा लेने बेकार है.
जल्दी ही इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ तो टेक्निकल छात्र संघ इस पर जोरदार आंदोलन करेगा.

