BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर त्योहारों में लापरवाही की तो कोरोना फिर से हो जाएगा विकराल: डॉ. हर्षवर्धन

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, देश के 400 जिलों में अभी तक कोविड-19 का 1 भी केस नहीं आया सामने
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में त्योहारों का मौसम अब काफी करीब आ गया है. अगले सप्ताह से नवरात्र की शुरुआत होने के साथ त्योहार का सीजन शुरू हो जाएगा.

आने वाले समय में दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिसमें लोग बाजार करने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं. नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली, छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए देश में कोरोना के मामलों में उछाल आने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

इसी आशंका के मद्देनजर देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज जनता से संवाद किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने आज लोगों को त्योहारों के मौसम में कोरोना से बचाव के तरीके समझाए हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह त्योहारों के मौसम में सावधानी बरतें, अन्यथा कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा. सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ ‘संडे संवाद’ प्लेटफॉर्म पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने त्योहारों के मौसम में कोरोना से कैसे बचें इसको लेकर बातचीत की.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही की तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा. उन्होंने जनता से ये भी कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिए हमें पीएम मोदी के जन आंदोलन को गंभीरता से लेना होगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने इसके साथ ही कहा कि दुनिया का कोई भी भगवान या धर्म ये नहीं कहता है कि आप जिंगी को खतरे में डालकर त्योहार मनाएं. उन्होंने लोगों से सावधानीपूर्व त्योहार मनाने की अपील कती.

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन जरूर करें. त्योहारों पर बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर परिवार के साथ त्योहार मनाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DIG और DC के संरक्षण में चल रहे अवैध माइंस और क्रशर: सीता सोरेन

Next Post

सिलेंडर फटने से महिला की मौत

Next Post
IED ब्लास्ट में लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सिलेंडर फटने से महिला की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d