BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पैसा लेकर तबादला होगा तो पटना डूबेगा ही: तेजस्वी यादव

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
पैसा लेकर तबादला होगा तो पटना डूबेगा ही: तेजस्वी यादव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर पटना के ज्यादातर इलाकों में जलजमाव हो गया है, वहीं फिर से कई मंत्रियों के आवास में पानी घुस गया है.

पैसा लेकर इंजीनियरों का तबादला होगा तो पटना डूबेगा ही

वहीं जलजमाव पर फिर से एक बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में आ गये हैं. उन्होंने कह दिया है कि पैसा लेकर इंजीनियरों का तबादला होगा तो पटना डूबेगा ही.

कई मंत्रियों के सरकारी आवास में घुसा पानी 

पटना में एक बार फिर जलजमाव हुआ है. भारी बारिश के बाद कई VVIP इलाकों में पानी लग गया है वहीं कई मंत्रियों के सरकारी आवास में पानी घुस गया है.

जलजमाव की समस्या दूर करने का जिम्मा जिन मंत्री महोदय के जिम्मे हैं उनके घर में भी पानी समा गया है. नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का आवास पानी में डूबने-उतराने लगा है.

शिक्षा मंत्री के घर में घुसा नाली का पानी

वहीं पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और शिक्षा मंत्री डॉ कृष्णनंदन वर्मा का आवास भी जलजमाव की चपेट में आ गया है. शिक्षा मंत्री के घर में तो नाले का पानी भी घुसने लगा है.

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर जलजमाव को लेकर हमला बोल दिया है. इस बार तो उन्होनें और भी ज्यादा दमदार तरीके से सरकार पर हमला बोला है. इस बार तो उन्होनें पटना में जलजमाव के लिए ‘तबादला उद्योग’ को ही जिम्मेवार ठहराया है.

सरकार ने बिहार में लगा दिया है तबादला उद्योग 

बिहार सरकार के द्वारा राजस्व और भूमि सुधार विभाग में तकरीबन 255 अंचलाधिकारी समेत 400 अधिकारियों के तबादले पर रोक लगा दिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार ने बिहार में तबादला उद्योग लगा दिया है.

उन्होंने कहा कि अभी-अभी जून महीने में सबसे बड़ा तबादला घोटाला हुआ है. उन्होनें कहा कि ऐसे ही तबादला उद्योग के तहत पटना में भी अयोग्य अधिकारियों की तैनाती की गयी है तो पटना डूबेगा ही.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रद्धा सीतलवाड़,जूही चावला और लता मंगेशकर के साथ इन्फिना फर्स्ट वेलनेस ने मनाया गुरु पूर्णिमा

Next Post

चीन के खिलाफ सरकार के कदम सही, हमारे नियम हो गए हैं पुराने: नितिन गडकरी

Next Post
चीन के खिलाफ सरकार के कदम सही, हमारे नियम हो गए हैं पुराने: नितिन गडकरी

चीन के खिलाफ सरकार के कदम सही, हमारे नियम हो गए हैं पुराने: नितिन गडकरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d