नई दिल्ली: आमतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए सभ्य भाषा का इस्तेमाल करने वाले राहुल गांधी इस बार काफी आक्रामक हो गये हैं उन्होंने कहा कि ‘यह कायर कहता है की हमारी ज़मीन पर किसी का कब्ज़ा नही हुआ है, अगर हमारी सरकार होती तो उठाकर बाहर फेंक देते चीन को’.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा की ‘चाइना में इतना दम नहीं था की वो हमारे देश के अन्दर एक कदम भी रख दे, आज पूरी दुनिया में एक ही देश है जिसमे सीमा के अन्दर दूसरे देश की सेना आई और कायर प्रधानमन्त्री कहता है कि इस देश की ज़मीन किसी ने नहीं ली, और ये अपने आप को देशभक्त कहतें हैं, अगर हमारी सरकार होती ना तो उठाकर फेंक देते चाइना को बाहर, 15 मिनट नहीं लगते, लेकिन यह प्रधानमन्त्री किसान की शक्ति को नहीं समझ रहा है, मजदूर की शक्ति को नहीं समझ रहा है’.

