BNN HEALTH DESK: आजकल लोगों की आम समस्या है बालों का झड़ना. लेकिन ये समस्या तब परेशानी बन जाती है, जब नए बालों का उगना बंद हो जाता है. क्योंकि बालों के झड़ने के अनुपात में ही नए बालों का उगना भी जारी रहता है. जिसकी वजह से सिर पर बालों की संख्या कम नहीं दिखती. लेकिन अगर सिर पर बाल कम हो रहे हैं और नए बाल नहीं उग रहे. तो जरूरी है कि सभी तरह के नुस्खों के साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दें. क्योंकि शरीर में सही पोषण ना पहुंचने की वजह से भी बालों का झड़ना लगातार जारी रहता है. विटामिन ई, जिंक ये सब बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है. तो चलिए जानें कि बालों को घना और मजबूत रखने के लिए किस तरह के आहार का सेवन आपको करना चाहिए.
प्रोटीन की मात्रा
भोजन में प्रोटीन की मात्रा को अधिक रखें. बालों के निर्माण में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इसीलिए सही खानपान की मदद से प्रोटीन वाली चीजों को खाने में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए.
ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली चीजों को खाने में जरूर लें. इसको खाने से बालों की चमक और नमी दोनों बढ़ती है. ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली चीजों जैसे सोयाबीन, कैनोला ऑयल, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद होगा.
बालों का झड़ना रोकने के लिए विटामिन ए का सेवन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि ये बालों के पतले होने की प्रक्रिया को रोकता है. विटामिन ए के स्त्रोत के रूप में गाजर, टमाटर, अंडे और साथ में दूध, डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं.
बालों की सेहत सुधारने के लिए खाने में जिंक को शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है. तिल के बीज, अंडा साथ में चने, बादाम, मटर, लोबिया और दहीं जिंक का अच्छा स्त्रोत है. अपने भोजन में इन सब चीजों को शामिल करने से बालों के झड़ने की परेशानी को कम किया जा सकता है.

