रांची : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए रांची ट्रैफिक एसपी ने सभी ट्रैफिक थानेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. ऑटो रिक्शा, टेंपो, ई-रिक्शा का परिचालन को लेकर फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर रखने सहित अन्य आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है. ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी अगर इन आदेशों का पालन कराने में लापरवाही बरतते है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस अधिनियम के तहत एक माह का वेतन जुर्माना स्वरूप वसूल किया जाएगा.

