BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वॉट्सऐप की नई शर्तें नहीं मानीं तो नहीं कर पाएंगे मैसेज, एकाउंट भी हो जाएगी डिलीट

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
व्हाट्सऐप की नई शर्तों  को मानने की समय सीमा 15 मई तय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः वॉट्सऐप यूज़र अगर 15 मई की डेडलाइन से पहले उसकी नई शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वो तब तक कोई मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पाएगें जब तक कि वो शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेते.
उनका अकाउंट “इनएक्टिव” दिखेगा. और इनएक्टिव अकाउंट 120 दिन बाद डिलीट हो जाएगा.
फ़ोन और नोटिफिकेशन “कुछ वक़्त तक” आते रहेंगे लेकिन, टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक़ शायद सिर्फ “कुछ हफ़्तों” तक ही.
वॉट्सऐप ने अपडेट के बारे में जनवरी में बताया था.
इसके बाद कई यूज़र्स ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी. इन यूज़र्स को लगा कि इसका मतलब है, वॉट्सऐप अब अपनी पैरेंट कंपनी फ़ेसबुक के साथ ज़्यादा डेटा शेयर करने की योजना बना रहा है.
वॉट्सऐप ने बाद में साफ़ किया कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि ये अपडेट असल में बिज़नेस अकाउंट्स से जुड़ा है.

वॉट्सऐप पहले से फ़ेसबुक के साथ कुछ जानकारी साझा करता है, जैसे यूज़र्स का आईपी एड्रेस (ये इंटरनेट से कनेक्ट करने वाले हर उपकरण से जुड़ा नंबर का सिक्वेंस होता है, इसे उपकरण की लोकेशन का पता लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है) और प्लेटफॉर्म के ज़रिए ख़रीददारी करने की जानकारी भी पहले से साझा करता है.
लेकिन यूरोप और यूके में वो ऐसा नहीं करता. इन देशों में अलग-अलग प्राइवेसी क़ानून हैं.
शुरुआती घोषणा के बाद वॉट्सऐप यूज़र इनक्रिप्टेड-मैसेजिंग सर्विस के अन्य विकल्प तलाशने लगे थे, जिसके बाद टेलिग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म की मांग अचानक बढ़ गई.
वॉट्सऐप ने अपडेट लागू करने की शुरुआती तारीख़ टाल दी थी और अब उसने यूज़र्स को इसके बारे में जानकारी देने के तरीक़े में भी बदलाव किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज आयेंगे गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे, BJP-कांग्रेस के बीच कांटे का टक्कर

Next Post

मेडिकल डिवाइसेज की कीमतों में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार सख्त, मांगा ब्योरा

Next Post

मेडिकल डिवाइसेज की कीमतों में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार सख्त, मांगा ब्योरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d