रांची : देश में कोरोना वायरस की रफ्तार ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में पिछले 24 घंटे में 1,03,558 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हुई. 478 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,65,101 हो गई है.
अब झारखंड पर गौर करें. बीते 24 घंटों में झारखंड में 788 नए पॉजिटिव मामले आये. रांची से 446 पोजिटिव केस मिले. पूरे इसके साथ ही झारखंड में कुल 127246 पॉजिटिव केस हो गये. वर्तमान में 5244 सक्रिय मामले हैं. 120872 लोग ठीक हो चुके हैं और 1130 मौतें हो चुकी है. रांची के मोरहाबादी, डंगरा टोली, नेताजी नगर कांटा टोली, मेकन कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं.
कोरोना वायरस को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोगों ने अभी भी सबक नहीं लिया तो एक बार फिर कोरोना संक्रमण की नई लहर चल सकती है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की ओर से नियमों का पालन नहीं करना है. लोग लापरवाही बरतने लगते हैं और संक्रमण का अपना असर तेज कर लेता है.
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस की बार बार लहर आ सकती हैं. दुनिया के कई देशों में दो दो बार संक्रमण की लहर देखने को मिल चुकी है. भारत में अलग अलग राज्य में लहर अलग ही दिखाई दे रही है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि अगर लोग सचेत नहीं हुए तो परेशानी बढ़ सकती है.
विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों में संक्रमण को लेकर बहुत जल्दी भ्रामकता आ गई है. लोगों को लगता है कि उन्हें संक्रमण नहीं होगा. उनके परिवार में किसी को यह बीमारी नहीं होगी. इसलिए लोग भी अपने पुराने वाले व्यवहार की ओर वापस आ रहे हैं लेकिन लोगों को यह समझना जरूरी है कि टीका आने के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन हम सभी को करना है.

