BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी-शाह के पैर धोकर पानी भी पिएं तो आपत्ति नहीं : मप्र मंत्री

by bnnbharat.com
August 13, 2019
in समाचार
मोदी-शाह के पैर धोकर पानी भी पिएं तो आपत्ति नहीं : मप्र मंत्री

If you drink water after washing Modi-Shah's feet, there is no objection: MP Minister

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश (मप्र) के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पूजा करने संबंधी बयान के बाद अब राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की पूजा तो क्या उनके पैर धोकर पानी भी पियो तो भी हमें कोई आपत्ति नहीं है. पटवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “शिवराज जी, आप भाजपा में अपनी साख खत्म होने के डर से उसे बचाने के लिए मोदी-शाह की पूजा तो क्या उनके पैर धोके पानी पियो तो भी हमें कत्तई आपत्ति नहीं. मगर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर बार-बार टिप्पणी आपके मानसिक दिवालियापन को दर्शा रही है.”

Also Read This:-बिहार में मुखिया रागनी देवी के पति की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

पटवारी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मप्र की सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मोदी-शाह की चापलूसी में मशगूल शिवराज जी मप्र की मर्यादा का ख्याल रखें. आप 13 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. मप्र की जनता को पहले एहसास था कि मुख्यमंत्री चुना, लेकिन क्या पता था कि चापलूस चुना.”

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के फैसले को शिवराज ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलती को सुधारने वाला कदम बताया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि पहले तो वह मोदी और अमित शाह को अपना नेता मानते थे.मगर इस कदम के कारण अब वह उनकी पूजा करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का पांचवां दिन

Next Post

पाकिस्तान को किसी खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए : विदेश मंत्री कुरैशी

Next Post
पाकिस्तान को किसी खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए : विदेश मंत्री कुरैशी

पाकिस्तान को किसी खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए : विदेश मंत्री कुरैशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d