BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसदों ने मचाया कोहराम, स्पीकर ने कहा- दूसरे की सीट के पास गए तो निलंबित कर दूंगा

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
सांसदों ने मचाया कोहराम, स्पीकर ने कहा- दूसरे की सीट के पास गए तो निलंबित कर दूंगा

सांसदों ने मचाया कोहराम, स्पीकर ने कहा- दूसरे की सीट के पास गए तो निलंबित कर दूंगा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी विपक्षी सांसदों ने कोहराम मचाया. सांसदों के बीच सोमवार को धक्का-मुक्की हुई थी. जिसके बाद आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया.

विपक्षी सांसद दिल्ली हिंसा पर तुर्त चर्चा की मांग कर रहे थे जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला प्रश्नकाल के बाद चर्चा कराने की बात कह रहे थे. कल के हंगामे और धक्का-मुक्की पर स्पीकर ने सांसदों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई दूसरे सांसद की सीट के पास गया को उसे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा.

सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की सोमवार की घटना की पृष्ठभूमि में अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार को घोषणा की कि सदन में कोई भी सदस्य शोर शराबा एवं प्रदर्शन करते हुए यदि दूसरे पक्ष की सीटों की तरफ जाएगा तो उसे शेष पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा.

उन्होंने सदन में प्लेकार्ड लाने की भी अनुमति नहीं देने की घोषणा की. सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया. इस बीच विपक्ष के सदस्य दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा शुरू कराने की मांग करने लगे.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘सदन में अनुशासन बनाने के लिए आपके नेतृत्व में लिए गये निर्णय का हम तहेदिल से स्वागत करते हैं. दिल्ली हिंसा का मुद्दा शून्यकाल में उठाया जाए.

लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह भी तय किया गया है कि सदन में कोई भी सदस्य प्लेकार्ड लेकर नहीं आएगा. जिसपर विपक्ष के सदस्य विरोध जताने लगे. बिड़ला ने कहा कि अगर ऐसा है तो आप घोषणा कर दें कि संसद में प्लेकार्ड लेकर आना चाहते हैं और प्लेकार्ड लेकर सदन चलाना चाहते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने 16 घंटे बाद अपने ट्वीट पर किया खुलासा

Next Post

फिल्म की शूटिंग को लेकर सारा अली खान पहुंची वाराणसी,गंगा आरती में हुईं शामिल

Next Post
फिल्म की शूटिंग को लेकर सारा अली खान पहुंची वाराणसी,गंगा आरती में हुईं शामिल

फिल्म की शूटिंग को लेकर सारा अली खान पहुंची वाराणसी,गंगा आरती में हुईं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d