BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हो, तो उसे तोड़ने की कार्रवाई करें: मेयर

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हो, तो उसे तोड़ने की कार्रवाई करें: मेयर
Share on FacebookShare on Twitter

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की थी

रांची: मंगलावार को मेयर आशा लकड़ा ने वार्ड-01, 02 व 03 में एदहलातू तालाब से मोरहाबादी स्थित मान्या पैलेस तक निर्माणधीन बिटुमिनस सड़क का निरीक्षण किया. यह योजना 14वें वित्त आयोग के तहत 2017-18 की है. सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत 1.84 करोड़ रुपये है.

आशा लकड़ा ने कहा कि सीवरेज ड्रेनेज निर्माण के कारण इस सड़क का निर्माण कार्य विलंब से शुरू हुआ. निरीक्षण के क्रम में मेयर ने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संवेदक के साथ-साथ संबंधित अभियंता पर भी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य मे अनियमितता की शिकायत की थी, इसी कारण निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में मेयर ने जिन जगहों पर सड़क निर्माण कार्य मे खामियां पाई, वहां अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया.

मेयर ने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एस्टीमेट का मिलान कर सड़क निर्माण कार्य की जांच करें. मौके पर मेयर की उपस्थिति में निर्माणाधीन सड़क की खुदाई कर पीसीसी कार्य की जांच भी की गई.

मेयर ने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण कार्य के तहत निर्धारित चौड़ाई की भी जांच करें. खासकर जिन जगहों पर मार्ग घुमावदर या तीखे मोड़ हैं, उन जगहों पर पूर्व निर्मित संरचनाओं की जांच करें. संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर संबंधित स्थल की मापी कराएं. यदि मापी के दौरान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया हो तो उसे तोड़ने की कार्रवाई करें. जीवन कंपाउंड के समीप भी सड़क की निर्धारित चौड़ाई की जांच कराएं. 

इस दौरान मेयर ने निर्मला काॅन्वेंट स्कूल गली में निर्माणाधीन पीसीसी सड़क का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि काम में अनियमितता पाए जाने पर संवेदक समेत संबंधित कनीय अभियंता व अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. मेयर ने मान्या पैलेस से जोगो पहाड़ तक निर्माणाधीन सड़क की चैड़ाई की मापी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली की जगह मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी करें और मुख्य सड़क पर बहाए जा रहे गंदा पानी के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण निर्माणाधीन सड़क खराब न हो.

इस दौरान स्थानीय पार्षद बसंती लकड़ा, उप नगर आयुक्त शंकर यादव, अधीक्षण अभियंता राम शंकर राम, कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार, सहायक अभियंता गौतम कुमार, कनीय अभियंता चन्द्रशेखर पिल्लई समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व भजपा कार्यकर्ता सुपरवाईजर, जोनल सुपरवाइज़र व इन्फोर्समेंट टीम के अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

43 और मोबाइल ऐप पर लगा बैन, देखें लिस्ट…

Next Post

ब्रेकिंग: लव जिहाद पर योगी सरकार का एक्शन, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की होगी सजा

Next Post
ब्रेकिंग: लव जिहाद पर योगी सरकार का एक्शन, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की होगी सजा

ब्रेकिंग: लव जिहाद पर योगी सरकार का एक्शन, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की होगी सजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d