BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत प्रमुखों की चेतावनी, कहा- 25 दिसंबर तक नहीं मिला पैसा तो, खोल देंगे 15 हजार गायें

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
झारखंड : राजभवन, मुख्यमंत्री आवास की गायों को पड़े चारे के लाले
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: कहने को तो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गाय को लेकर बहुत चिंतित रहती है. उनके लिए राज्य में कई परियोजनाओं का भी ऐलान किया गया. ऐसी ही एक परियोजना है ‘गौशाला परियोजना’. इस परियोजना के तहत पशुपालन के लिए शेड बनाने का काम किया जाता है. लेकिन अब सरकार गायों के लिए फंड नहीं दे रही है. अंग्रेजी अखबरा ‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई महीने से गौशाला परियोजना की फंडिंग बंद कर दी गई है. जिसके चलते उत्तर प्रदेश में अबतक कई जानवरों की मौत हो चुकी है.

पैसे न मिलने से गौशाला चलाने वाले पंचायत प्रमुख नाराज बताए जा रहे हैं. बांदा जिले के एक दर्जन से अधिक पंचायत प्रमुखों ने पैसे नहीं मिलने पर गायों को छोड़ने की धमकी दी है. इसके लिए पंचायत प्रमुखों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि अगर 25 दिसंबर तक उन्हें घन और उनकी बकाया राशि नहीं दी गई तो वे गौशालाओं से जानवरों को छोड़ना शुरू कर देंगे. पत्र में कहा गया है, ‘हम 2018 से 43 गौशालाएं चला रहे हैं, जब राज्य सरकार ने लावारिस पशुओं के लिए गौशाला बनाए थे.’

पंचायत प्रमुखों का कहना है कि इस साल अप्रैल से ही हमें कोई धनराशि नहीं दी जा रही है. हम अपने आप ही गौशाला चला रहे हैं. पंचायत प्रमुखों ने जल्द ही धनराशि मिलने की उम्मीद जताई है. जिले के ग्राम प्रधान संघ का एक नेता ज्ञान सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “ग्राम पंचायत प्रमुख के रूप में हमारे कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो जाएंगे. हम तब मवेशियों को छोड़ देंगे, ताकि वे गौशाला में भूख से न मर जाएं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 दिनों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हुआ 100 रुपये का इजाफा

Next Post

कोरोना: गाइडलाइन व सुरक्षा को लेकर संत जेवियर के प्रिंसिपल से मिले अजय राय

Next Post
कोरोना: गाइडलाइन व सुरक्षा को लेकर संत जेवियर के प्रिंसिपल से मिले अजय राय

कोरोना: गाइडलाइन व सुरक्षा को लेकर संत जेवियर के प्रिंसिपल से मिले अजय राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d